Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Republic Day 2024 Live: 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा राफेल, सुखोई ने भी दिखाया दम; देखें वीडियो

Live 75th Republic Day 2024 PM Modi Speech and Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

By Amit SinghFri, 26 Jan 2024 02:29 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

26 Jan 20242:29:10 PM
Republic Day 2024 Live: मैक्रों बोले- मेरे साथ फ्रांस का भी हुआ सम्मान

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट कर भारत का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुझे अतिथि बनाना फ्रांस के लिए एक बड़ा सम्मान है। 

26 Jan 20242:07:48 PM
Republic Day 2024 Live: 'नारी शक्ति' को समर्पित रहा गणतंत्र दिवसः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के महिला नेतृत्व वाले विकास की विश्व स्तर पर चर्चा हो रही है और आज हमने कर्तव्य पथ पर जो देखा, गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी महिलाओं को समर्पित थे। मंत्री ने कहा कि आज नारी शक्ति ने महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान को प्रदर्शित करते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। 

26 Jan 20241:05:02 PM
Republic Day 2024 LIVE: PM मोदी ने परेड देखने पहुंचे लोगों का किया अभिनंदन

Republic Day 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2024 की परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया।

इस साल की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि थे।

#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi greets the people who arrived at Kartavya Path to watch #RepublicDay2024 parade.

French President Emmanuel Macron was the chief guest at this year's parade. pic.twitter.com/zScdwjLJxX

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202412:56:47 PM
Republic Day 2024: सुखोई और राफेल की प्रदर्शनी ने जीता सभी का दिल

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छह राफेल विमान मारुत फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ के ऊपर उड़े।वहीं, तीन सुखोई-30 Mk-I विमान वायु सेना मार्चिंग दल के साथ कार्तव्य पथ के उत्तर में जल चैनल पर 900 किमी प्रति घंटे की गति से त्रिशूल बनाते हुए उड़े।

#WATCH | One Rafale aircraft flies in at 900 kmph over water channel north of Kartavya Path, marking the conclusion of #RepublicDay2024 parade at Kartavya Path. pic.twitter.com/tELQmqEesq

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202412:47:07 PM
Republic Day 2024: प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर और अपाचे हेलीकॉप्टर का दिखा कमाल

गणतंत्र दिवस परेड में प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाई पास्ट किया गया। फ्लाई पास्ट का हवाई शॉट भी सामने आया, जिसे खुद पायलट ने लिया। इसी के साथ दो अपाचे हेलीकॉप्टर और दो एमके-IV विमानों ने कार्तव्य पथ पर उड़ान भरी।

#WATCH | One LCH aircraft in lead and two Apache Helicopters and two Mk-IV aircraft in echelon fly in five aircraft 'Arrow Formation' over Kartavya Path.#RepublicDay2024 pic.twitter.com/QfPwcMipke

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202412:31:04 PM
Republic Day 2024: महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोहा

गणतंत्र दिवस परेड समारोह में महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। मेहमान और दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

दरअसल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिला कर्मी नारी शक्ति के अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही थीं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

#WATCH | Motorcycle display enthralls the guests and audience at #RepublicDay2024 celebrations at Kartavya Path.

The Central Armed Police women personnel are exhibiting their prowess of 'Naari Shakti'. 265 women bikers on motorcycles showcase bravery and valour. pic.twitter.com/SZosIJiEbL

— ANI (@ANI) January 26, 2024
26 Jan 202412:20:28 PM
गुजरात की झांकी का विषय इस बार 'धोर्डो' रहा

गुजरात की झांकी का विषय इस बार धोर्डो रहा। ये गुजरात के पर्यटन विकास का वैश्विक प्रतीक है।

#WATCH | The tableau of Gujarat takes part in the #RepublicDay2024 parade.

Theme of the tableau is 'Dhordo: Global Icon of Gujarat's Tourism Development'. pic.twitter.com/eGdywc9jYT

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202412:18:49 PM
Republic Day 2024: लद्दाख की झांकी में दिखी भारतीय महिला आइस हॉकी टीम

लद्दाख की झांकी में विकसित भारत की झलक दिखाई गई। झांकी लद्दाख की यात्रा में रोजगार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के विषय पर आधारित है। इसी के साथ भारतीय महिला आइस हॉकी टीम, जिसमें विशेष रूप से लद्दाखी खिलाड़ी शामिल हैं, सशक्तिकरण की इस यात्रा का प्रतीक है। 

#WATCH | The tableau of Ladakh takes part in the #RepublicDay2024 parade.

It is based on the theme of 'Viksit Bharat: Empowering women through employment in Ladakh's journey'.

The Indian Women's Ice Hockey team, exclusively composed of Ladakhi players, symbolises this… pic.twitter.com/tPc7WdYUYU

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202412:09:43 PM
Republic Day 2024: राजस्थान की झांकी में राज्य की संस्कृति की झलक

राजस्थान की झांकी में राज्य की संस्कृति के साथ-साथ पोषित महिला हस्तशिल्प उद्योगों के विकास को प्रदर्शित किया गया है।

#WATCH | The tableau of Rajasthan takes part in the #RepublicDay2024 parade.

The presented tableau is a demonstration of the development of women's handicraft industries, nurtured along with the festive culture of Rajasthan. pic.twitter.com/qWHDqF0UYz

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202412:05:10 PM
Republic Day 2024: उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत'

उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार का थीम अयोध्या पर रहा। झांकी में विकसित भारत-समृद्ध विरासत पर आधारित है। झांकी का आगे का हिस्सा रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के स्वरूप को प्रदर्शित करता है।

#WATCH | The #RepublicDay2024 tableau of Uttar Pradesh takes part in the parade.

The theme of the tableau is based on 'Ayodhya: Viksit Bharat-Samradh Virasat'. The front of the tableau symbolises the Pranpratishtha ceremony of Ram Lalla, showcasing his childhood form. pic.twitter.com/VHdsaiVMvo

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:56:52 AM
ओडिशा की झांकी में महिला सशक्तिकरण के साथ हस्तशिल्प की उपलब्धियों को दिखाया गया

गणतंत्र दिवस परेड में ओडिशा की झांकी में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राज्य के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

#WATCH | The #RepublicDay2024 tableau of Odisha takes part in the parade.

The tableau of the state depicts the achievements of women empowerment as well as the state's rich handicraft and handloom sector. pic.twitter.com/aH4LxHx8fz

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:43:37 AM
Republic Day Parade अरुणाचल की झांकी में सिंगचुंग बुगुन ग्राम सामुदायिक रिजर्व को दिखाया गया

कर्तव्य पथ पर अरुणाचल प्रदेश की झांकी में इस बार सिंगचुंग बुगुन ग्राम सामुदायिक रिजर्व को दर्शाया गया, जो राज्य में एक जैव विविधता हॉटस्पॉट है।

#WATCH | The tableau of Arunachal Pradesh on Kartavya Path depicts the Singchung Bugun Village Community Reserve, a biodiversity hotspot in the state pic.twitter.com/FfYjvcv3GF

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:40:13 AM
Republic Day 2024: हरियाणा की झांकी में महिला सशक्तिकरण पर जोर

गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी शामिल हुई। इस वर्ष की झांकी का विषय मेरा परिवार-मेरी पहचान है, जो हरियाणा सरकार के एक कार्यक्रम के तहत हरियाणवी महिलाओं के सशक्तिकरण के पारंपरिक प्रतीक के रूप को दिखाती है।

#WATCH | The #RepublicDay2024 tableau of Haryana takes part in the parade.

The theme of this year's tableau is 'Mera Parivar-Meri Pehchan' - a program of the Haryana Government. The tableau has been crafted as a traditional symbol of empowerment for Haryanvi women. pic.twitter.com/mKj7qp3liI

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:35:50 AM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ कैमल बैंड की धूम

बीएसएफ कैमल बैंड ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। इसका नेतृत्व बैंड मास्टर सब इंस्पेक्टर अमल चटोपाध्याय ने किया।

#WATCH | BSF camel band participates in the #RepublicDay2024 parade. It is being led by Band Master Sub Inspector Amal Chatopadhyay. pic.twitter.com/YdJotya8lv

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:33:31 AM
Republic Day 2024: भारत की 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन

75वें गणतंत्र दिवस पर महिला सैनिकों द्वारा कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन।

#WATCH | India's 'Nari Shakti' on display as women soldiers march down the Kartavya Path on the 75th Republic Day pic.twitter.com/9HK3Q0otGo

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:18:45 AM
Republic Day 2024: भारतीय नौसेना की झांकी में 'नारी शक्ति' और 'आत्मनिर्भरता' पर फोकस

कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की झांकी निकाली गई। इसमें नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता के विषयों पर प्रकाश डाला गया। इसमें विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और नौसेना के जहाज दिल्ली, कोलकाता और शिवालिक और कलावरी क्लास पनडुब्बी को भी दिखाया गया है।

#WATCH | Indian Navy tableau highlights the themes of 'Nari Shakti and 'Atmanirbharta', also shows the aircraft carrier INS Vikrant and Navy ships Delhi, Kolkata and Shivalik and Kalavari Class Submarine pic.twitter.com/XDQqQjQb17

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202411:12:15 AM
Republic Day 2024: तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर

अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है।

#WATCH | The all-women Tri-Services contingent comprising Agniveers and regular recruits proudly marches down the Kartavya Path on #RepublicDay2024

This is the first time an all Tri-Services women soldiers contingent is marching on Kartavya Path pic.twitter.com/0s54JXZ3IF

— ANI (@ANI) January 26, 2024
26 Jan 202410:59:10 AM
टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया
कार्तव्य पथ पर 42 बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैयाज सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।

#WATCH | Mechanised Columns of the Army take part in #RepublicDay2024 parade

The detachment of Tank T-90 Bhishma, led by Lt Fayaz Singh Dhillon of 42 Armoured Regiment, at the Kartavya Path. pic.twitter.com/TFgSlaMOeh

— ANI (@ANI) January 26, 2024
26 Jan 202410:57:37 AM
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ के ऊपर राफेल लड़ाकू विमानों का जल्वा

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर फ्रांसीसी विदेशी सेना संगीत बैंड में 30 संगीतकार और फ्रांसीसी विदेशी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के फ्रांसीसी मार्चिंग दल शामिल हुए। इनके साथ कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमानों ने भी एयर शो किया।

#WATCH | The French Foreign Legion music band consisting of 30 musicians and the French marching contingent from the 2nd Infantry Regiment of the French Foreign Legion on Karvatya Path on 75th Republic Day

Above them are two Rafale fighter jets on Kartavya Path pic.twitter.com/WBkQTAl2aj

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202410:55:33 AM
Republic Day 2024: चार Mi-17IV हेलीकॉप्टर ने किया एयर शो

75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ध्वज फॉर्मेशन में चार Mi-17IV हेलीकॉप्टर ने एयर शो किया।मार्च पास्ट शुरू होते ही कर्तव्य पथ पर परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता दिखे।

#WATCH | Four Mi-17IV helicopters in 'Dhwaj' formation at Kartavya Path on 75th Republic Day pic.twitter.com/5U7JObmje2

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202410:47:46 AM
Republic Day 2024: महिला कलाकारों ने की परेड की शुरुआत
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है। पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की जा रही है। परेड की शुरुआत इन कलाकारों द्वारा बजाए जा रहे शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ हो रही है।

#WATCH | Delhi | #RepublicDay2024 parade at Kartavya Path begins with 'Aavahan'.

For the first time ever, the parade is being heralded by over 100 women artists playing Indian musical instruments. The parade is commencing with the music of Sankh, Naadswaram, Nagada, etc. being… pic.twitter.com/ypM5ixl2Cd

— ANI (@ANI) January 26, 2024
26 Jan 202410:45:00 AM
राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की मिली सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहरा दिया है। इसके बाद राष्ट्रपति को राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई।

#WATCH | President Droupadi Murmu unfurls the National Flag at Kartavya Path

National anthem and 21 Gun salute follows pic.twitter.com/hQ21zgG7Hx

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202410:35:21 AM
Live 75th Republic Day विशेष बग्घी में कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए मुर्मु और मैक्रों

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक विशेष राष्ट्रपति बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए।

#WATCH | Delhi | President Droupadi Murmu and French President Emmanuel Macron leave for the Kartavya Path, in a special presidential carriage.#RepublicDay2024 pic.twitter.com/gH1I6kjFUV

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202410:26:10 AM
Live 75th Republic Day 2024: राष्ट्रपति मुर्मु और इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों परेड के लिए कर्तव्य पथ को रवाना हुए।

इस साल राष्ट्रपति मैक्रों इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।

#WATCH | President Droupadi Murmu and French President Emmanuel Macron step outside the Rashtrapati Bhavan, as they leave for the Kartavya Path for #RepublicDay2024 parade.

President Macron is attending the function as the chief guest this year. pic.twitter.com/nOGM1htEcx

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202410:16:02 AM
75th Republic Day 2024: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर पीएम ने वीरों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। थोड़ी देर में गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी।

#WATCH | PM Narendra Modi arrives at the National War Memorial to pay homage to those who laid down their lives in the service of the nation pic.twitter.com/owpFbuxyvh

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 202410:06:56 AM
Republic Day 2024: मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने दी बधाई

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत को गणतंत्रदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

26 Jan 20249:59:28 AM
75th Republic Day 2024: गडकरी ने फहराया तिरंगा, बोले- अब 'स्वराज्य' को 'सुराज्य' में बदलने का समय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। गडकरी ने कहा कि यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। मंत्री ने कहा कि हमें स्वराज्य मिला, हम सभी का प्रयास है कि इसे सुराज्य में परिवर्तित किया जाए। 

#WATCH | Union Minister Nitin Gadkari says, "I extend my greetings to all citizens on the occasion of #RepublicDay. This is an important day in our history...We received 'swarajya', it is the effort of all of us to convert that into 'surajya'. Under the leadership of PM Modi, we… https://t.co/dv80fYVWcu pic.twitter.com/zu8agd72fJ

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20249:56:45 AM
Republic Day 2024 राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh extends greeting to citizens, on #RepublicDay2024 https://t.co/YwfIxSvq4m pic.twitter.com/wdKIS9iOK2

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20249:46:32 AM
Republic Day 2024 ओम बिरला बोले- 'संकल्प से सिद्धि' की दिशा में काम करे देशवासी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। ओम बिरला ने इस मौके पर कहा कि मैं देशवासियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प से सिद्धि की दिशा में काम करने की अपील करता हूं।

#WATCH | On 75th Republic Day, Lok Sabha Speaker Om Birla says, "...I appeal to the countrymen to work towards 'Sankalp se siddhi' to make Bharat a developed nation." pic.twitter.com/wDh2i9hZUr

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20249:27:55 AM
Live 75th Republic Day 2024 ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले- हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर बधाई

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं है। एंथनी ने कहा कि हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर हमारे पास अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का अवसर है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी इतने करीब नहीं रहे, जितने अब है।

26 Jan 20249:18:56 AM
Republic Day 2024 रूस के दूतावास ने दिल जीतने वाला समारोह आयोजित किया

भारत में रूस के दूतावास ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल जीतने वाला समारोह आयोजित किया।

#WATCH | Embassy of Russia in India held celebrations on the occasion of India's #RepublicDay2024

(Video: Russian Embassy) pic.twitter.com/LRD3WVNybx

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20249:07:59 AM
Live 75th Republic Day 2024 एकनाथ शिंदे ने तिरंगा फहराया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणतंत्र दिवस पर मुंबई में अपने आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर तिरंगा फहराया।

#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde unfurls the national flag on #RepublicDay2024, at his official residence Varsha Bungalow in Mumbai. pic.twitter.com/Hb7o5GSJAM

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20248:49:49 AM
Gantantra Diwas 2024 जेपी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

#WATCH | BJP National President JP Nadda unfurls the national flag on 75th Republic Day, at party headquarters in Delhi pic.twitter.com/EIENRcw4OH

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20248:36:50 AM
Republic Day 2024 पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने कहा कि मैं अपने पूरे परिवार को शुभकामना देता हूं।

26 Jan 20248:30:59 AM
भाईचारे की भावना के साथ मिलकर चलने पर ही देश आगे बढ़ेगाः मोहन भागवत

नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। आरएसएस प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। जब यह शक्ति बढ़ती है तो कई चमत्कार करती है। उन्होंने कहा कि आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जब सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।

#WATCH | On 75th Republic Day, RSS Chief Mohan Bhagwat says, "The strength of the people of India is infinite. When this strength rises, it does many miracles. Today, we are moving forward in every sector. We can achieve only when we are bound by a sense of brotherhood...In our… pic.twitter.com/yzp1GVfrrV

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20248:00:59 AM
75th Republic Day 2024: राजस्थान CM ने जयपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

75th Republic Day 2024: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma unfurls the national flag at his residence on the occasion of Republic Day pic.twitter.com/dMjHQeYJLs

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20247:38:57 AM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे लोग

 गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कर्तव्य पथ पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना जारी है। कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेटों पर लोगों की भारी संख्या देखी जा सकती है। लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

#WATCH | Delhi: People reach Kartavya Path to watch the Republic Day Parade today pic.twitter.com/LaFYNQB69A

— ANI (@ANI) January 26, 2024

26 Jan 20247:20:45 AM
Republic Day 2024: गूगल ने भी दीं 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
blog images

गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर खुशी मनाते हुए डूडल बनाया है। जिसमें उसने कई स्क्रीन दिखाई हैं जिसमें एक कलर और एक ब्लैक एंड व्हाइट में परेड दिखाई है। गूगल ने पहले दो टीवी दिखाई हैं इसके बाद एक मोबाइल फोन दिखाया है।

26 Jan 20247:16:50 AM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर अपने प्रियजनों को प्यार भरा संदेश

 गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने प्रियजनों को जोश हाई करने वाले संदेश भेज सकते हैं। हम आपके के लिए कुछ खास मैसेज चुन कर लाए हैं। जिन्हें आप अपने प्रियजनों को लेकर अपनी देश भक्ति का भावना प्रकट कर सकते हैं। संदेश प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

26 Jan 20247:00:00 AM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड है भारत की गौरवगाथा

 देश के पहले राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी को अपने पहले भाषण में कहा था कि हमारे गणतंत्र का यह उद्देश्य है कि अपने नागरिकों को न्याय स्वतन्त्रता और समानता प्राप्त कराए तथा इसके विशाल प्रदेशों में बसने वाले तथा भिन्न-भिन्न आचार-विचार वाले लोगों में भाईचारे की अभिवृद्धि हो। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने डा. प्रसाद की कही गई बात को अक्षरश निभाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

26 Jan 20246:46:39 AM
Republic Day 2024: फ्रांस का मार्चिंग दस्ता होगा शामिल

आज कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड हिस्सा लेगा। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे।

26 Jan 20246:17:05 AM
Republic Day 2024: भीमगढ़ किले में हुई रंगीन रोशनी
blog images

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीमगढ़ किला जगमगा उठा।

26 Jan 20246:04:41 AM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू हुईं

 गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आज सुबह 4 बजे शुरू हो गईं। 26 जनवरी को समारोह देखने जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो ने आज के लिए यह खास सुविधा दी है।

26 Jan 20245:31:43 AM
75th Republic Day 2024: 90 मिनट होगी परेड की अवधि

गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। 90 पेटेंट धारकों को विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया है।

26 Jan 20245:09:34 AM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंगीन रोशनी

 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र का राजभवन रोशनी से जगमगा उठा। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन को तिरंगे रंग में रोशन किया गया।

Maharashtra Raj Bhavan illuminated on the eve of the 75th Republic Day. pic.twitter.com/COSy8PFQkd

— ANI (@ANI) January 25, 2024

#WATCH | West Bengal: Raj Bhavan in Kolkata illuminated in tricolour on the eve of #75thRepublicDay pic.twitter.com/agK7qVHagb

— ANI (@ANI) January 25, 2024

26 Jan 20244:50:12 AM
Republic Day 2024: सशस्त्र बलों की परेड में दिखेगा अद्भुत नजारा

सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा। पहली बार, तीनों सेवाओं की महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा रडार और पिनाका राकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं।

26 Jan 20244:23:44 AM
Republic Day 2024: भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी परेड की शुरुआत

 परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी। भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी।

26 Jan 20244:01:20 AM
Gantantra Diwas 2024: रोशनी से सराबोर सरकारी भवन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी इमारतों, प्रमुख सड़कों और स्मारकों को रोशनी से सजाया गया।

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Government buildings, major roads and monuments illuminated on the occasion of 75th Republic Day pic.twitter.com/qEmGXXVcx6

— ANI (@ANI) January 25, 2024

26 Jan 20243:45:10 AM
दिल्ली की सीमाएं सील, सुरक्षा बलों का चप्पे-चप्पे पर पहरा

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के कमांडो के अलावा सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। समारोह स्थल और उसके आसपास के इलाके में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गईं।

26 Jan 20243:44:49 AM
दिल्ली पुलिस के 29 अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस के 29 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें वीरता के लिए नौ अधिकारियों को पदक, विशिष्ट सेवा के लिए तीन अफसरों को राष्ट्रपति पदक और 17 अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।

26 Jan 20242:54:05 AM
राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- अमृत काल के प्रारंभिक दौर से गुजर रहा भारत

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अपने योगदान से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध बनाने के लिए मैं कर्पूरी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

26 Jan 20242:00:30 AM
75th Republic Day: दिल्ली पहुंचे इमैनुएल मैक्रों

गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर से दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

#WATCH | Delhi: EAM Dr S Jaishankar welcomes French President Emmanuel Macron at Delhi Airport.

President Macron will participate as the Chief Guest at the 75th Republic Day celebrations. pic.twitter.com/5eC7ilf3tU

— ANI (@ANI) January 25, 2024

26 Jan 20241:45:07 AM
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर आज दिखेगी सैन्य ताकत

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us