विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमार विश्वास की मोदी को अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती

By Edited By:
Updated: Sun, 29 Dec 2013 12:07 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने रविवार को कांग्रेस और भाजपा पर ज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने रविवार को कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

विश्वास ने भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दम है तो वह या भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्हें अपनी हैसियत का पता चल जाएगा। मेरी कोई हैसियत नहीं है, फिर भी मैं जनता के लिए देश के सबसे बड़े शहजादे को चुनौती देने जा रहा हूं। विश्वास ने कहा कि मोदी ने वंशवाद को खत्म करने के लिए क्या किया। अगर वह इसे खत्म करना चाहते हैं तो अमेठी से चुनाव लड़ें।

पढ़ें : पार्टी कहेगी तो राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा : विश्वास

विश्वास ने कहा कि आम आदमी पार्टी के फैसले आम जनता लेती है, लेकिन कांग्रेस का 10 जनपथ से और भाजपा का नागपुर से निर्णय होता है। आप नेता ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार कितने दिन चलेगी इसकी चिंता नहीं है। हमें तो बस जनता का काम करना है।

पढ़ें : एक उद्योगपति ने करवाई आप और कांग्रेस में डील : गडकरी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर