कर्नाटक के रामनगर में डिवाइडर से टकराई KSRTC की बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत; 34 यात्री घायल
कर्नाटक के रामनगर में बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर एक KSRTC बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में 34 ...और पढ़ें
-1786182499542_m.webp)
KSRTC बस दुर्घटना ड्राइवर-कंडक्टर की मौत (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के रामनगर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे 275 पर बिदादी के पास अव्वेराहल्ली में कालीकट से बेंगलुरु जा रही केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में बस चालक एचवी विजिलेश और कंडक्टर अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज बिदादी के भरत केम्पन्ना अस्पताल में चल रहा है।
सुबह 6:37 की है दुर्घटना
भरत केम्पन्ना हेल्थकेयर के इमरजेंसी फिजिशियन कंसल्टेंट ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6:37 बजे हुई। KSRTCर की बस डिवाइडर से टकरा गई। घायलों को अस्पताल लाया गया। उनमें से दो को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर ने कहा, "दो लोगों के सिर में चोटें आईं और उनकी सर्जरी कि जाएगी। तीन अन्य लोगों के दाहिने पैर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही, कुछ लोगों के चेहरे पर चोटें आईं और बाकी लोगों को सॉफ्ट टिश्यू इंजरी (मांसपेशियों या ऊतकों में चोट) हुई है।"
ड्राइवर-कंडक्टर की मौत
मृतकों की पहचान बस ड्राइवर एचवी विजिलेश और कंडक्टर अरुण कुमार के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव बेंगलुरु के राजराजेश्वरी अस्पताल में रखे गए हैं। बिदादी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)