विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त बने एडीजी (सीआईडी) सौमेन मित्रा

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 06:40 PM (IST)

कोलकाता में टीएमसी के लिए कार्या करने का आरोप लगने के बाद कोलकाता के पुलिस आयुक्त पद से राजीव कुमार को हटाए जाने के बाद साआईडी के एडीजी सौमेन मित्रा ने पुलिस आयुक्त की कमान संभाल ली है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने दी है।

News Article Hero Image

कोलकाता/पीटीआई। कोलकाता में टीएमसी के लिए कार्या करने का आरोप लगने के बाद कोलकाता के पुलिस आयुक्त पद से राजीव कुमार को हटाए जाने के बाद साआईडी के एडीजी सौमेन मित्रा ने पुलिस आयुक्त की कमान संभाल ली है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने दी है।

इसी साल तीन फरवरी को कोलकाता के पुलिस आयुक्त (सीपी) बने राजीव कुमार पर केंद्रीय चुनाव आयोग की गाज गिरी थी। उन्हें पद से हटा दिया गया था। भाजपा, कांग्रेस व वाममोर्चा ने आयोग से राजीव कुमार पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्र्रेस के लिए कार्य करने का आरोप लगाया था।

कोलकाता से लेकर दिल्ली तक चुनाव आयोग से भाजपा ने बीते मंगलवार को ही उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद कांग्र्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भी दिल्ली में आयोग से मिलकर राजीव कुमार को सीपी के पद से हटाने की मांग की थी। भाजपा और कांग्रेस के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को उनके पद से हटा दिया था।