विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरन बेदी का भाजपा में जाना 'स्वस्थ संकेत' : थरूर

By Bhupendra SinghEdited By:
Updated: Fri, 16 Jan 2015 08:06 AM (IST)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूर्व महिला आइपीएस अधिकारी किरन बेदी के भाजपा में शामिल होने को 'स्वस्थ संकेत' बताया है।

News Article Hero Image

जासं, कोलकाता । कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूर्व महिला आइपीएस अधिकारी किरन बेदी के भाजपा में शामिल होने को 'स्वस्थ संकेत' बताया है।

महानगर में गुरुवार को अपनी पुस्तक के लोकार्पण मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र में बनी नई सरकार में पुरुषों का वर्चस्व है।सत्तारूढ़ पार्टी भी पुरुषों के वर्चस्व वाली है। भाजपा ने अंतत: पार्टी में महिलाओं को जगह देनी शुरू की है जो 'स्वस्थ संकेत' है।

जयाप्रदा के भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताने पर थरूर ने कहा कि वे कई वर्षों तक समाजवादी पार्टी में रही हैं और उन्होंने कांग्रेस का भी दरवाजा खटखटाया था। समाजवादी विचारधारा वाले एक व्यक्ति को भाजपा में कैसे अच्छा महसूस हो सकता है? थरूर ने कहा कि भाजपा में नये चेहरे शामिल हो रहे हैं, लेकिन जिस पार्टी को पांच वर्षों तक सरकार चलाने के लिए स्पष्ट बहुमत प्राप्त है, उसके लिए यह बड़ी उपलब्धि नहीं है।

पढ़ेंः केजरीवाल पर अंडे फेंकने पर चुनाव आयोग सख्त

पढ़ेंः भाजपा को हराने के चुनावी रण से नहीं भागेगी कांग्रेस