विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: मांड्या की विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Updated: Wed, 08 Nov 2023 09:26 AM (IST)

कर्नाटक के मांड्या के पांडवपुरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पांडवपुरा जिले के पास नहर में एक कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी पांचों ...और पढ़ें

पांडवपुरा जिले के पास नहर में एक कार गिरने से पांच लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)
पांडवपुरा जिले के पास नहर में एक कार गिरने से पांच लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से पांच लोगों की मौत
  2. मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे सभी मृतक
  3. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

एएनआई, मांड्या। कर्नाटक के मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मांड्या पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। 

सभी मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार: मांड्या पुलिस

मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी,"हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं।"

सभी मृतकों की हुई पहचान 

पुलिस ने बताया," सभी पीड़ित कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तिप्तूर के रहने वाले थे। वे तुमकुरु के टिपतुर में गुंगरहल्ली के रहने वाले थे, लेकिन सभी भद्रावती में रह रहे थे।" पीड़ितों की पहचान चंद्रप्पा, कृष्णप्पा, धनंजय, बाबू और जयन्ना के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें: Road Accidents: हादसे रोकने के लिए ट्रकों-बसों में लगेंगे सेंसर, ऐसे करेंगे काम; सड़क एक्सीडेंट में होगी कमी