मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आएंगे। यह यात्रा मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान (फाइल फोटो- ANI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भारत आएंगे। पेजेशकियान नई दिल्ली में सितंबर में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत 2026, सितंबर में अपनी अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति की उपस्थिति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ईरान ने यह भी संकेत दे दिया है कि वे मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने में भारत को एक अहम और रचनात्मक भागीदार के रूप में देखता है।
ईरानी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा करने वाले हैं।
मौजूदा संकट में अहम भूमिका निभा सकता है भारत
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि भारत मौजूदा संकट को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। अरघची ने ये टिप्पणियां जून में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत दौरे के दौरान की थीं।
अराघची ने कहा, "हम भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का स्वागत करेंगे।" अराघची की यह टिप्पणी राजनयिक प्रयासों में भारतीय भूमिका के प्रति ईरान की तत्परता का संकेत था।
यह भी पढ़ें- 'ईरान रच रहा हत्या की साजिश', इजरायल की वॉर्निंग के बाद ट्रंप ने गुपचुप तरीके से बदला था प्लेन; रिपोर्ट में खुलासा

