विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वदेश लौटे ब्रसेल्स में फंसे भारतीय, जेट एयरवेज और सरकार की हुई तारीफ

By anand rajEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2016 07:48 AM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2016 10:23 PM (IST)

ब्रसेल्स आतंकी हमले के बाद वहां फंसे भारतीय शुक्रवार सुबह स्वदेश लौट आए। जेट एयरवेज की स्पेशल फ्लाटइ से 214 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ब्रसेल्स आतंकी हमले के बाद वहां फंसे भारतीय शुक्रवार सुबह स्वदेश लौट आए। जेट एयरवेज की स्पेशल फ्लाटइ से 214 यात्रियों को दिल्ली लाया गया। यात्रियों ने दूतावास के जरिए भारत सरकार के प्रयासों और जेट एयरवेज के सहयोग की तारीफ की।

बीती मंगलवार को ब्रसेल्स एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाकों के बाद ये यात्री वहां फंसे थे। हमले के वक्त जेट की फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरने को तैयार थी।

PICS: ब्रसेल्स में फंसे भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को स्वागत किया गया। 214 में से 70 यात्री दिल्ली के हैं। स्पेशल फ्लाइट 9W 1229 से यात्रियों को दिल्ली भेजने के बाद विमान मुंबई के लिए रवाना हो गया। विमान के दिल्ली में लैंड करते ही जेट ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट किया, हमारे मेहमानों का स्वागत है।

बेल्जियम से वापस लौटे सतनाम ने कहा कि भारतीय दूतावास और बेल्जियम सरकार ने बहुत अच्छा काम किया और हमलों के बाद से वहां सबकुछ सामान्य है। ब्रसेल्स से वापस लौटे एक और भारतीय अतुल ने कहा कि हमले के बाद वो विमान सेवा बंद होने से से वो परेशान हो गए थे लेकिन तीन दिन बाद भारत वापस आकर वो खुश हैं।

ब्रसेल्स से भारत लौटीं एक और महिला ने जेट एयरवेज की तारीफ करते हुए कहा कि जेट एयरवेज इस संकट की घड़ी में काफी मददगार साबित हुआ और उसने यात्रियों की बहुत मदद की। उन्होंने कहा कि ब्रसेल्स एयरपोर्ट अब भी बंद है और उनका सामान अभी भी वहीं फसा हुआ है।

ये भी पढ़ेंः ब्रसेल्स हमले के बाद बेंगलुरु का इंफोसिस कर्मचारी लापता

इंफोसिस कर्मचारी की तलाश जारी

इस बीच, धमाकों के बाद से लापता भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के कर्मचारी बेंगलुरू निवासी राघवेंद्र गणेश का अब तक पता नहीं चला है। भारत सरकार गणेश की जानकारी जुटाने की लगातार कोशिश कर रही है।

गणेश का आखिरी फोन कॉल ट्रैक कर लिया गया है, जो मेट्रो से था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर यहजानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः पेरिस अटैक के संदिग्ध का दावा, ब्रसेल्स हमले की नहीं थी जानकारी

ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावास भी गणेश का पता लगाने की कोशिश में है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है। इससे पहले धमाकों में जेट के दो कर्मचारी जख्मी हुए थे। जिनमें से एक मुंबई की निधि चापेकर भी हैं, जिनका ब्रसेल्स के ही अस्पताल में इलाज जारी है।