विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Navy Warship: चीन के कट्टर दुश्मन के घर में भारत! भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत इस देश में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Updated: Mon, 20 May 2024 07:47 PM (IST)

फिलीपींस के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए उद्देश्य से भारतीय नौसेना के तीन जहाज रविवार को मनीला पहुंच गए। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसे ...और पढ़ें

भारतीय नौसेना के जहाज समुद्री सहयोग बढ़ाने फिलीपींस पहुंचे। फोटोः @indiannavy
भारतीय नौसेना के जहाज समुद्री सहयोग बढ़ाने फिलीपींस पहुंचे। फोटोः @indiannavy

HighLights

  1. भारतीय नौसेना के जहाज समुद्री सहयोग बढ़ाने पहुंचे फिलीपींस
  2. जहाजों का फिलीपींस की नौसेना ने किया जोरदार स्वागत

पीटीआई, नई दिल्ली। फिलीपींस के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए उद्देश्य से भारतीय नौसेना के तीन जहाज रविवार को मनीला पहुंच गए। नौसेना के जहाजों की यात्रा दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की 'परिचालन तैनाती' का हिस्सा है।

फिलीपींस की नौसेना ने जहाजों का किया स्वागत

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस दिल्ली, आईएनएस शक्ति और आईएनएस किल्टन का मनीला पहुंचने का उद्देश्य दीर्घकालिक मित्रता और समुद्रीय सहयोग को मजबूत करना है। जहाजों का फिलीपींस की नौसेना ने जोरदार स्वागत किया।

समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लेंगे भारतीय जहाज

प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों नौसेनाओं के जवान विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल गतिविधियों, एक-दूसरे के जहाजों का भ्रमण, सांस्कृतिक दौरों समेत व्यापक स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। इसके साथ ही भारतीय जहाज फिलीपींस नौसेना के साथ होने वाली समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ेंः Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर में हादसे से पहले जहाज के इंजन का किया गया था मेंटीनेंस, जांच में नहीं मिली खामी