विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय कंपनी गैलेक्सआई ने रचा इतिहास, ऑप्टोसार तकनीक के लिए अमेरिका में मिला पेटेंट

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:00 AM (IST)

भारतीय कंपनी गैलेक्सआइ को सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक ऑप्टोसार के लिए अमेरिका में पेटेंट मिल गया है। गैलेक्सआइ सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक के लिए अमेरिकी पेटेंट पाने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप है।

सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक के लिए अमेरिकी पेटेंट पाने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप है गैलेक्सआइ

सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक के लिए अमेरिकी पेटेंट पाने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप है गैलेक्सआइ

HighLights

  1. सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक के लिए अमेरिकी पेटेंट पाने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप है गैलेक्सआइ

  2. एसएआर सेंसर रडार पल्स का इस्तेमाल कर बारिश और अंधेरे में भी तस्वीरें ले सकते हैं

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय कंपनी गैलेक्सआइ को सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक ऑप्टोसार के लिए अमेरिका में पेटेंट मिल गया है। गैलेक्सआइ सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक के लिए अमेरिकी पेटेंट पाने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप है।

ऑप्टोसार तकनीक ऐसी सेटेलाइट तकनीक है जिसमें कैमरे (ऑप्टिकल) और सिंथेटिक अपर्चर रडार(एसएआर) दोनों की ताकत का एक साथ उपयोग किया जाता है।

कैमरा के सेंसर सूरज की रोशनी और साफ आसमान में हाई-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें लेते हैं, वहीं एसएआर सेंसर रडार पल्स का इस्तेमाल कर बारिश और अंधेरे में भी तस्वीरें ले सकते हैं।

यह उपलब्धि भारत की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार के लिए यह एक गर्व का क्षण है।भारत की स्वदेशी तकनीक अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।

गैलेक्सआइ ने मंगलवार को बताया कि उसे ऑप्टोसार तकनीक के लिए पेटेंट मिला है। गैलेक्सआइ के संस्थापक सुयश सिंह ने कहा, यह पेटेंटेड तकनीक हमें वैश्विक बाजार में सेवा देने और रक्षा, कृषि, बीमा जैसे सेक्टर में हर मौसम में तस्वीरें उपलब्ध कराने की सुविधा देने में सक्षम बनाती है।

इस साल तीन मई को गैलेक्सआई ने अपना पहला सेटेलाइट और दुनिया का पहला आप्टो-एसएआर (ऑप्टोसार) इमेजिंग सेटेलाइट 'मिशन दृष्टि' लांच किया था। हालांकि, सात जुलाई को कंपनी ने कहा कि उसका अपने सेटेलाइट 'मिशन दृष्टि' से संपर्क टूट गया है।