विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैफ खेल और पाकिस्तान दौरा: भारत की भागीदारी पर खेल मंत्रालय की नीति ही होगी अंतिम फैसला

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:04 AM (IST)

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में होने वाले दक्षिण एशियाई महासंघ (सैफ) खेलों, 2027 में भारत की ...और पढ़ें

पाकिस्तान में सैफ खेलों में भारत की भागीदारी खेल मंत्रालय की नीति से तय होगी

पाकिस्तान में सैफ खेलों में भारत की भागीदारी खेल मंत्रालय की नीति से तय होगी

HighLights

  1. पाकिस्तान में सैफ खेलों में भारत की भागीदारी खेल मंत्रालय की नीति से तय होगी

  2. पाकिस्तान अगले वर्ष तीन से 11 अप्रैल तक करेगा सैफ खेलों की मेजबानी

पीटीआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में होने वाले दक्षिण एशियाई महासंघ (सैफ) खेलों, 2027 में भारत की भागीदारी पर कोई भी निर्णय खेल मंत्रालय की हालिया नीति के तहत किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे भारत और सैफ खेलों से संबंधित कुछ खबरों के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा, 'सैफ खेलों में भारत की भागीदारी से जुड़े सवाल के बारे में।

किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या बहुपक्षीय चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी युवा मामलो व खेल मंत्रालय द्वारा हाल ही घोषित नीति के अनुसार तय होती है।' पाकिस्तान अगले वर्ष तीन से 11 अप्रैल तक इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में सैफ खेलों की मेजबानी करेगा।

रूस और यूक्रेन के संपर्क में है भारत

आईएएनएस के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया कि युद्ध के मैदान से कोई समाधान नहीं निकल सकता। नई दिल्ली मास्को और कीव के संपर्क में है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या ऐसा कोई विचार या सुझाव है, जिससे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिल सकती है।

ब्रिक्स में पीएम मोदी की कई द्विपक्षीय वार्ता होगी

एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी। मंत्रालय ने कहा कि इसमें शामिल होने वाले नेताओं और बैठकों के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला है।