ग्लोबल 6G पहल से जुड़ा भारत, अमेरिका संग 25 देश तय करेंगे अगली पीढ़ी की तकनीक की दिशा
भारत अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ मिलकर अगली पीढ़ी के 6G नेटवर्क के विकास को आकार देने की वैश्विक पहल में शामिल हो गया है।

ग्लोबल 6G पहल से जुड़ा भारत।
HighLights
भारत वैश्विक 6G नेटवर्क विकास पहल में शामिल।
अमेरिका और 24 अन्य देश भी इस प्रयास में।
सुरक्षा, प्रतिस्पर्धा, नवाचार 6G के मुख्य लक्ष्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत, अगली पीढ़ी के 6G नेटवर्क के विकास को आकार देने की पहल में अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है।
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने G20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से मुलाकात की, जहां दोनों ने 6G टेक्नोलॉजी के भविष्य पर चर्चा की।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ इस प्रयास में शामिल हो गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारी साझा सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें, हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करें और 6G में इनोवेशन को बढ़ावा दें।
Secretary Lutnick met with Indian Minister of State for Commerce Jitin Prasada on the sidelines
— U.S. Department of Commerce (@CommerceGov) September 7, 2026
of the G20 Innovation Ministerial to discuss the future of 6G.
Today, we are pleased to announce that India has joined the U.S. and 24 other countries in the effort to ensure that… pic.twitter.com/jcRQ5nNR7W
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के मियामी में G20 समिट हो रही है, जिसमें वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
