Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्याय के मंदिर के बाहर जुल्म: 'तेरा चेहरा नहीं देखूंगा', कोर्ट परिसर के बाहर पति ने दिया तीन तलाक

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:26 AM (IST)

    छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में कुटुंब न्यायालय परिसर के सामने पति ने पत्नी का चेहरा नहीं देखने की बात कहते हुए तीन तलाक दे दिया। दंपती के बीच दहेज प्रत ...और पढ़ें

    कोर्ट परिसर के बाहर पति ने दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)

    कोर्ट परिसर के बाहर पति ने दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दंपती के बीच दहेज प्रताड़ना और भरण पोषण का मामला पहले से ही चल रहा है

    2. अब सिविल लाइन पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है

    जेएनएन, बिलासपुर। छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में कुटुंब न्यायालय परिसर के सामने पति ने पत्नी का चेहरा नहीं देखने की बात कहते हुए तीन तलाक दे दिया।

    दंपती के बीच दहेज प्रताड़ना और भरण पोषण का मामला पहले से ही चल रहा है। अब सिविल लाइन पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अब आरोपित पति की तलाश कर रही है। युवती का निकाह करीब दो साल पहले हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी। तब महिला अपने मायके चली गई। मायके में रहकर उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी।

    इसके बाद उसने भरण पोषण के लिए न्यायालय की शरण ली। उनका मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा है। सोमवार को उनकी पेशी थी।

    इसी दौरान वह किसी दस्तावेज की फोटोकापी कराने न्यायालय परिसर से बाहर निकली। वहीं पर उसका पति मिल गया।

    उसने परिवार को तबाह करने का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी को फिर से चेहरा नहीं दिखाने की बात कही। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।