Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत-अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ' शुरू, खास अभियानों की समझ बढ़ाना है मकसद

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 11:14 PM (IST)

    Tiger Triumph Exercise 2024 भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच पूर्वी समुद्र तट पर सोमवार से संयुक्त युद्धाभ्यास टाइगर ट्रायम्फ-2024 शुरू हो गया। 31 मार ...और पढ़ें

    भारत-अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ' शुरू। (फोटो, एक्स)
    भारत-अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ' शुरू। (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. अमेरिकी मरीन कोर के साथ नौसेना के जहाज शामिल
    2. अभ्यास का हार्बर चरण 18 से 25 मार्च तक प्रस्तावित

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच पूर्वी समुद्र तट पर सोमवार से संयुक्त युद्धाभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ-2024' शुरू हो गया। 31 मार्च तक आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाना और त्वरित व सुचारू समन्वय के लिए जारी दिशा-निर्देशों को सही करना है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि टाइगर ट्रायम्फ-24 का हार्बर चरण पूरा होने पर जहाज सैनिकों के साथ समुद्री चरण के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट के साथ भारतीय नौसेना के जहाज, नौसेना के विमान, भारतीय सेना के जवान व वाहन और रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) के साथ वायुसेना के विमान और हेलीकाप्टर अभ्यास में भाग लेंगे।

    अमेरिकी मरीन कोर के साथ नौसेना के जहाज शामिल

    अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका की ओर से अमेरिकी मरीन कोर व सेनाओं के साथ नौसेना के जहाज शामिल होंगे। अभ्यास का हार्बर चरण 18 से 25 मार्च तक प्रस्तावित है।

    दोनों देशों की नौसेनाओं के जवान प्रशिक्षण दौरों, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल गतिविधियों और सामाजिक बातचीत में शामिल होंगे।

    ये भी पढ़ें: भारत की यात्रा पर आ सकते हैं यूक्रेनी विदेश मंत्री कुलेबा, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा

    खबरें और भी