Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फल व सब्जी को ताजा रखने का ये है सही तरीका, 26 सप्ताह तक रहेंगे फ्रेश

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Thu, 06 Dec 2018 05:05 PM (IST)

    अगर आप भी फल और सब्जियों के खराब होकर फेंके जाने से परेशान हैं, तो ये खबर अवश्य पढ़ें। यहां बताए गए तरीकों से आप लंबे समय तक इन्हें ताजा और पौष्टिक रख ...और पढ़ें

    फल व सब्जी को ताजा रखने का ये है सही तरीका, 26 सप्ताह तक रहेंगे फ्रेश
    फल व सब्जी को ताजा रखने का ये है सही तरीका, 26 सप्ताह तक रहेंगे फ्रेश

    नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। लगातार बढ़ती महंगाई व खर्चों को कम करने के लिए अक्सर हमारा प्रयास रहता है कि खाने-पीने की चीजें कम से कम बर्बाद हों। खास तौर पर फ्रिज में रखे ताजा फल और सब्जी। अक्सर लंबे समय तक फ्रिज में रखने पर भी ये खराब हो जाते हैं और हमें न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि अगर इन्हें सही तापमान पर स्टोर किया जाए तो ये 26 सप्ताह तक फ्रेश रह सकते हैं। हम आपको बताते हैं कि किस फल और सब्जी को लंबे समय के लिए स्टोर करने का सही तरीका।

    आपने कभी ठंडी में आम खाए हैं या गर्मी में गोभी तो जरूर खायी होगी। मतलब बेमौसम की ताजा फल और सब्जियां। जानते हैं इन बेमौसम फल और सब्जियों का राज। दरअसल इन्हें इनकी उपज के सीजन में ही सही तापमान और तरीके से स्टोर कर दिया जाता है, ताकि साल भर इनकी उपलब्धता बनी रहे। कोल्डस्टोरेज का कॉस्पेट भी कुछ ऐसा ही है। आप भी सही जानकारी से अपने घर में फलों और सब्जियों को छह महीने से ज्यादा समय के लिए स्टोर कर सकते हैं।

    ऐसे करें फ्रिज मैनेजमेंट
    विशेषज्ञों के अनुसार हर फल और सब्जी को स्टोर करने का एक सही तरीका है। जैसे चुकंदर को फ्रिज के सबसे अच्छे हिस्से में 0 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्टोर कर 26 सप्ताह तक फ्रेश रखा जा सकता है। इसी तरह ब्रोकोली, फूलगोभी, खुबानी और चेरी को फ्रिज में 0 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लंबे समय के लिए स्टोर किया जा सकता है। मतलब इस तरह के फल व सब्जी को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से जैसे दराज में रखा जाना चाहिए। इसके अलावा शतावरी व आलू आदि जो कि 5 डिग्री सेल्सियस या उससे उच्च तापमान पर रह सकते हैं, उन्हें फ्रिज में सबसे ऊपर की रैक में रखना चाहिए।

    इन्हें भी फ्रिज में जगह दें
    इसी तरह आप सेब, संतरे, आलूबुखारा, नारंगी आदि को फ्रूट बाउल के साथ फ्रिज में रख सकते हैं। प्याज, आलू और लहसुन आदि को भी किचन की सामान्य दराजों या अलमारियों में रखने की जगह फ्रिज में रखा जाना चाहिए। इन विधियों से आप आलू, गाजर, अदरक, नींबू, मौसमी और चुकंदर आदि को फ्रिज में 26 सप्ताह तक के लिए फ्रेश रख सकते हैं। संतरे को भी फ्रिज में 12 सप्ताह के लिए ताजा रखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    इन्हें स्टोर रूम या गैराज में रखें
    करौंदा व अंगूर जैसे फल को 13 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर फ्रिज से बाहर स्टोर किया जाना चाहिए। इनके लिए किचन की बंद अलमारी व दराज सबसे उपयुक्त हैं। इसके अलावा केले, बैगन और एवोकैडो आदि को 10 डिग्री या उससे कम तापमान पर स्टोर किया जाना चाहिए। इनके लिए घर के सामान्य तापमान से अलग थोड़ी जगह जैसे स्टोर रूम या गैराज बेहतरीन जगह हो सकती है।

    25 फीसदी ताजा पानी फेंके जाने वाले फल-सब्जियों को उगाने में खर्च होता है
    फुड वेस्ट चैरिटी व्रैप के अनुसार दुनिया भर में घर से निकलने वाले कूड़े में से तकरीबन आधा कूड़ा खाद्य पदार्थों का होता है। ब्रिटेन के घरों में फेंके जाने वाले खाद्य पदार्थों का सालान बजट तकरीबन 700 पाउंड होता है। पूरे ब्रिटेन में सालाना 13 बिलियन पाउंड का खाद्य पदार्थ बेकार होता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया भर में प्रतिवर्ष 25 फीसद ताजा पानी उन सब्जियों या फलों को उगाने में प्रयोग होता है जिन्हें कभी खाया नहीं जाता। विश्व की वर्तमान जनसंख्या दर के हिसाब से वर्ष 2050 तक 2.3 अरब लोगों की आबादी बढ़ जाएगी। इनके लिए वैश्विक खाद्य उत्पादन में 60-70 फीसद की वृद्धि की आवश्यकता होगी।

    फलों और सब्जियों को ऐसे रखें ताजा

    फल/सब्जी  तापमान (°C) स्टोरेज अवधि  स्टोरेज लोकेशन
    बैंगन 10   2 सप्ताह ठंडी जगह
    केला 13 4 सप्ताह ठंडी जगह
    करेला 10  3 सप्ताह ठंडी जगह
    गाजर 0 26 सप्ताह फ्रिज
    हरे साग 0 2 सप्ताह फ्रिज
    खीरा/ककड़ी 10 2 सप्ताह ठंडी जगह
    लहसुन 0 30 सप्ताह फ्रिज
    अदरक 13 26 सप्ताह ठंडी जगह
    मशरूम 0 2 सप्ताह फ्रिज
    प्याज 0 8 सप्ताह फ्रिज
    मौसमी 13 8 सप्ताह ठंडी जगह
    खरबूजा 7 4 सप्ताह ठंडी जगह
    नींबू 10 26 सप्ताह  ठंडी जगह
    आम 13 3 सप्ताह ठंडी जगह
    भिंडी 10 2 सप्ताह ठंडी जगह
    पपीता 13 3 सप्ताह ठंडी जगह
    शिमला मिर्च 5 3 सप्ताह फ्रिज
    मूली 0 26 सप्ताह फ्रिज
    लौकी    3 सप्ताह ठंडी जगह
    कद्दू 13 18 सप्ताह ठंडी जगह
    हरी प्याज 0 3 सप्ताह फ्रिज
    फूल गोभी 0 4 सप्ताह फ्रिज
    टमाटर 13 3 सप्ताह ठंडी जगह
    तरबूज 10 3 सप्ताह ठंडी जगह
    चौराई 0 2 सप्ताह फ्रिज
    चुकंदर 0 2 सप्ताह फ्रिज
    ब्रोकली 0 2 सप्ताह फ्रिज
    बंदगोभी  0 5 सप्ताह फ्रिज
    पत्ता गोभी      0 4 सप्ताह फ्रिज