विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates: दिल्ली में घटा जलस्तर; यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश ने जनजीवन किया बेहाल

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Updated: Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM (IST)

मंगलवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से नीचे आ गया। इससे दिल्ली में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है लेकिन यमुना अब भी चेताव ...और पढ़ें

उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद वर्षा ने एक बार फिर दुश्वारियां खड़ी कर दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद वर्षा ने एक बार फिर दुश्वारियां खड़ी कर दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
  2. उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद फिर से शुरू हुई बारिश
  3. यूपी के कई जिलों में गंगा का जलस्तर बढ़ना जारी है

जागरण टीम, नई दिल्ली। दिल्ली और पश्चिमी यूपी में यमुना का पानी अब भी परेशानी का कारण बना हुआ है। आगरा में खतरे के निशान से चार फीट ऊपर बह रही यमुना का पानी शहर में घुस गया है। इससे 90 गांव बाढ़ से घिर गए हैं।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे

वहीं, मंगलवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से नीचे आ गया। इससे दिल्ली में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है, लेकिन यमुना अब भी चेतावनी के स्तर (204.50 मीटर) से ऊपर है।

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद वर्षा ने एक बार फिर दुश्वारियां खड़ी कर दी हैं। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे सोमवार रात 12 बजे से बाधित है। एक हजार से अधिक यात्री हाईवे पर फंसे हुए हैं। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग भी दिनभर बाधित होते रहे।

प्रदेश में 125 से अधिक मार्ग अवरुद्ध

मूसलधार वर्षा और भूस्खलन से प्रदेशभर में करीब एक दर्जन मकान, विद्यालय और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई बीघा खेत-खलिहान मलबे से पट गए। गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। प्रदेश में 125 से अधिक मार्ग अवरुद्ध हैं। यहां बुधवार को मौसम कुछ राहत दे सकता है। हालांकि, शुक्रवार को भारी वर्षा की चेतावनी है।

यूपी के कई जिलों में गंगा का बढ़ रहा जलस्तर

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बारिश का थमा रहा, मगर कई जिलों में यमुना और गंगा का जलस्तर बढ़ना जारी है। आगरा में 800 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। तनौरा और सुरैरा के बीच में टापू बन जाने से 48 घंटे से फंसे 13 लोगों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला। पोइया घाट मोक्षधाम पूरी तरह बंद हो गया है।

इटावा और प्रयागराज में भी यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बनारस में लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के कारण मणिकर्णिका समेत कई घाट पानी में डूब गए हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर भी कुछ सीढ़ियां जलमग्न हैं। दिव्यांगों के लिए बने रैंप तक पानी पहुंच गया है। फर्रुखाबाद और प्रयागराज में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

मप्र के नौ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

पूरे मध्य प्रदेश में भी वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में झमाझम वर्षा होने के आसार हैं। सारणी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज वर्षा से सतपुड़ा जलाशय में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदापुरम के तवा बांध में जलस्तर बढ़ रहा है। विदिशा, रायसेन में बेतवा नदी भी उफान पर हैं।