विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Supreme Court: उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे की याचिकाओं पर SC में 14 फरवरी को होगी सुनवाई, क्या है मामला

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Updated: Tue, 10 Jan 2023 11:54 AM (IST)

Supreme Court सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के संबंध में उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 फरवरी तय की है। इस मामले में 14 फरवरी से सुनवाई होगी।

उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे की याचिकाओं पर SC में 14 फरवरी को होगी सुनवाई
उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे की याचिकाओं पर SC में 14 फरवरी को होगी सुनवाई

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के संबंध में उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 फरवरी तय की है।

14 फरवरी से होगी महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर सुनवाई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 14 फरवरी से महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के संबंध में दायर याचिकाओं पर दलीलें सुनेहा। जानकारी के अनुसार, इस मामले की सुनवाई सात जजों की बेंच या फिर पांच जजों की बेंच करेगी।

'सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ करेगी मामले में सुनवाई'

महाराष्ट्र में हुई राजनीतिक संकट पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मामले में 14 फरवरी से सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इस पर सुनवाई शुरू करेगी। निर्णय होने तक इस पर सुनवाई जारी रहेगी।

उद्धव व शिंदे गुट की पार्टी को मिला अलग-अलग नाम

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने बीते 10 अक्टूबर को शिवसेना के उद्धव और शिंदे गुट को चुनाव निशान आवंटित किया था। चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को मशाल का निशान दिया था, जबकि शिंदे गुट को ‘दो तलवारें और एक ढाल’ चुनाव चिन्ह मिला था। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट वाले शिवसेना को 'शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम दिया गया है, जबकि शिंदे गुट को 'बालासाहेबची शिवसेना' नाम मिला है।

Joshimath Sinking: जोशीमठ मामले में SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- ऐसे मामलों के लिए चुनी हुई सरकार भी है

सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल कानून पर केंद्र से फरवरी अंत तक मांगा जवाब, आखिर कानून के खिलाफ क्यों हैं BJP नेता?