विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy New Year 2024: भारत में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न, लोगों ने नव वर्ष का धूमधाम से किया स्वागत

Updated: Mon, 01 Jan 2024 02:07 AM (IST)

भारत सहित दुनिया के कई देशों के लोगों ने नए साल का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। पूरा देश नए साल के जश्न में डूब गया है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर से लेक ...और पढ़ें

भारत में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न। फोटोः एएनआई
भारत में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न। फोटोः एएनआई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Happy New Year 2024: भारत सहित दुनिया के कई देशों के लोगों ने नए साल का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। पूरा देश नए साल के जश्न में डूब गया है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग हर्षों उल्लास के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इस मौके पर राष्ट्रपति भवन को भी सजाया गया है। राष्ट्रपति भवन रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है।

गोवा में आतिशबाजी के साथ मनाया गया नए साल का जश्न।

  • मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नए साल का स्वागत करने के लिए लोग इकट्ठा हुए।
  • दिल्ली के झंडेवालान देवी मंदिर में नए साल की शुरुआत आरती के साथ की गई।
  • दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई है।

सुखबीर सिंह बादल ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ नए साल की शुरुआत पर स्वर्ण मंदिर में माथा टेका । इस दौरान उन्होंने कहा कि हम यहां दरबार साहिब में प्रार्थना करने आए हैं कि नया साल सभी के लिए खुशियों का साल बने और देश एवं पंजाब का विकास हो।

आकलैंड बना दुनिया का पहला शहर

दुनियाभर में जश्न के साथ नए साल का आगाज हुआ। न्यूजीलैंड का आकलैंड पहला प्रमुख शहर रहा, जहां सबसे पहले नववर्ष 2024 ने दस्तक दी। नए साल के आगमन पर देश के सबसे लंबे टावर स्काई टावर पर हजारों लोगों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। आस्ट्रेलिया के सिडनी में हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजी और लाइट शो देखने को मिला। इसी तरह

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोगों ने 2023 को कहा अलविदा

दुनिया के कई अन्य बड़े शहरों में लोगों ने आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 2023 को अलविदा कहा और नए साल का स्वागत किया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में नए साल की पूर्व संध्या का जश्न 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों पर केंद्रित रहा।