Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्लीपर सेल, 8 आतंकी और गुजरात दहलाने की तैयारी, जैश-ए-मोहम्मद का पर्दाफाश; पाकिस्तान से चल रहा था ऑपरेशन

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 07:00 PM (IST)

    गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के आठ आतंकियों को गिरफ्तार कर गुजरात में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

    ATS ने जैश-ए-मोहम्मद के आठ आतंकियों को किया गिरफ्तार (जागरण)

    ATS ने जैश-ए-मोहम्मद के आठ आतंकियों को किया गिरफ्तार (जागरण)

    HighLights

    1. गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी पकड़े।

    2. आतंकी गुजरात में स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने की फिराक में थे।

    3. पाकिस्तान से फंडिंग और सोशल मीडिया से जुड़े थे।

    डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी गुजरात को दहलाने की कोशिश में थे।

    Gujarat ATS (3)

    जैश-ए-मोहम्मद के पकड़े गए इन आठ आतंकवादियों में से सात को गुजरात के पतन एवं नवसारी से पकड़ा गया है जबकि एक बिलाल दुर्रानी घाघरा को मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया गया है।

    आतंकवाद निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि वह गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी नेटवर्क बनाना चाहते थे। ताकि किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सके। पाकिस्तान की तरफ से इन्हें फंडिंग भी हुई थी।

    Gujarat ATS (4)

    आठों आतंकियों के नाम

    • अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला (अबू उबैदा) (19 वर्ष) - निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा
    • इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30 वर्ष) - निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा
    • मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू अया (22 वर्ष) - निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा
    • जकारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा इब्न अम्मार जकारिया पालनपुरी (21 वर्ष) - निवासी जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासाना, सिद्धपुर, पाटन
    • मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा मुफ्ती साहब (40 वर्ष) - जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासन, सिद्धपुर, पाटन
    • मोहम्मद अमीन शेरा अमीन पालनपुरी (21 वर्ष) - जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासन, सिद्धपुर, पाटन
    • मोहम्मद अब्दुल रहमान सवदी मोहम्मद पालनपुरी अबू उनीसा (22 वर्ष) - जामिया रहमानिया खंभिया, अंबहेटा, चिखली, नवसारी
    • बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा अबू दुजाना अबू सुफियान अबू जुंदाल उमर बिन खत्ताब (18 वर्ष) - वारसी नगर, देवास, मध्य प्रदेश

    गुजरात में आतंकी साजिश का पर्दाफाश

    आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के DG सुनील जोशी ने बताया कि इन आतंकियों में गिरफ्तार गुआ दारुल इस्लाम गुजरात जैश ए मोहम्मद नाम से संगठन बना रखा था। इन लोगों के पास से हाथ से बनाया हुआ जैश-ए-मोहम्मद का झंडा भी मिला है।

    Gujarat ATS

    वडोदरा में एक आतंकी ने जम्मू कश्मीर से आए एक व्यक्ति से मुलाकात की थी, यह व्यक्ति पाकिस्तानी हेंडलर के कहने पर ही वडोदरा आया था। जैश ने इनको तीन लाख रुपए भी दिए थे।

    सभी आतंकी तबलीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं। गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी नेटवर्क खड़ा करने के लिए यह स्लीपर सेल की तैयारी कर रहे थे।

    इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह पाकिस्तान में मौजूद अपने आकाओं से जुड़े हुए थे और उनसे आतंकी गतिविधियों और स्लीपर सेल के बारे में जानकारी साझा करते थे। ATS ने बताया कि इनमें से तीन लोगों का कनेक्शन सिद्धपुर और चिखली के मदरसों से भी था।

    Gujarat ATS (5)

    आठों आतंकियों के खिलाफ FIR दर्ज

    ATS ने 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के तहत आठों आतंकियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके साथ ही, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश से जुड़ी BNS की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

    इन आतंकियों के पास से कई तरह के दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इनका कनेक्शन पाकिस्तान से चल रहे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है।

    Gujarat ATS (6)

    यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम की रील्स से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं भारत के ये सनराइज स्पॉट्स, दुनियाभर से देखने आते हैं लोग

    खबरें और भी