Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

G20 Summit 2022: G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत

G20 Summit 2022 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अपनी चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से द्विपक्षीय बैठक शुरू। इस बैठक में दोनों नेताओं में ताइवान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।

By Mahen KhannaMon, 14 Nov 2022 08:33 PM (IST)
News Article Hero Image
नई दिल्ली, एजेंसी। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इंडोनेशिया के बाली में जी 20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2022)  में भाग लेने पहुंचे हैं। इससे पहले शी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक बाली में शुरू हो गई है। बैठक में दोनों नेताओं में ताइवान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। बता दें कि इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे।  
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया में शुरू हो रहे इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम ने रवाना होने से पहले कहा कि वे इस सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का काम करेंगे। वहीं समिट में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाएंगे।
गौरतलब है कि G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है और यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और विकासात्मक मुद्दों पर वैश्विक सरकारों को विचार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य G20 नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन आदि की स्थिति सहित सभी प्रमुख मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।
14 Nov 20228:32:09 PM
इंडोनेशिया के बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

इंडोनेशिया के बाली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। PM Modi ने लोगों से मुलाकात की।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi met people as he received a warm welcome in Bali, Indonesia. PM will attend the 17th #G20Summit in Bali.

(Source: DD) pic.twitter.com/Vaq1SI4Qcn

— ANI (@ANI) November 14, 2022
14 Nov 20224:43:11 PM
रूसी विदेश मंत्री को अस्पताल ले जाने की खबर फर्जी

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री सर्खेई लावरोव को बाली में अस्पताल ले जाने की खबर फर्जी है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

14 Nov 20224:34:12 PM
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह रूसी विदेश मंत्री सर्खेई लावरोव शामिल होंगे।

14 Nov 20224:22:49 PM
XI Jinping ने बाइडन से कहा, आपको देखकर अच्छा लगा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जो बाइडन की बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, एक-दूसरे का अभिवादन किया और दोनों तरफ के अधिकारियों के बीच अपनी-अपनी मेज पर बैठ गए। इस दौरान  शी ने एक अनुवादक के माध्यम से बाइडन से कहा, आपको देखकर अच्छा लगा।

14 Nov 20224:07:41 PM
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने सम्मेलन के सफल होने की जताई उम्मीद

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उम्मीद जताई है कि G-20 शिखर सम्मेलन ठोस साझेदारी प्रदान कर सकती है, जो दुनिया को अपनी आर्थिक सुधार में मदद कर सकती है।

14 Nov 20224:03:18 PM
ओबामा प्रशासन के दौरान चिनफिंग और बाइडन की आखिरी बार हुई थी मुलाकात

बराक ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात हुई थी। उस समय बाइडन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे।

14 Nov 20223:48:51 PM
रूसी विदेशी मंत्री लावरोव से मिल सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मिल सकते हैं। सुनक का अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की भी संभावना है।

14 Nov 20223:38:20 PM
PM Modi भी G20 की बैठक में होंगे शामिल

पीएम मोदी भी G20 की बैठक में शामिल होंगे। वे सोमवार को इंडोनेशिया के बाली शहर के लिए रवाना हो गए हैं। एक दिसंबर से भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

14 Nov 20223:27:52 PM
शी चिनफिंग से मिले जो बाइडन

इंडोनेशिया के बाली में जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिले। दोनों नेताओं में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में दोनों नेताओं में ताइवान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। 

14 Nov 20222:23:34 PM
3 बजे बाइडन और शी चिनफिंग करेंगे मुलाकात
G20 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं में भारतीय समयानुसार 3 बजे बैठक होगी। 
14 Nov 20221:47:34 PM
G20 Summit जो बाइडन आज चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बैठक करेंगे

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन आज चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बैठक करेंगे। दोनों नेता जी20 शिखर सम्मेलन से पहले मिलने की तैयारी में हैं। बैठक में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर चर्चा छिड़ सकती है। दोनों नेता ताइवान और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर भी वार्ता कर सकते हैं।

14 Nov 20221:03:23 PM
शी चिनफिंग G20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशियाई शहर बाली पहुंच गए हैं। शी इसके बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले हैं। जी20 मंगलवार को आधिकारिक रूप से शुरू होगा।  
14 Nov 202212:35:05 PM
G20 Summit 2022 Live प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाली रवाना हुए
blog images

G20 Summit 2022 Live पीएम मोदी इंडोनेशिया में शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज बाली रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि वे इस शिखर सम्मेलन में साथी देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

14 Nov 202212:06:43 PM
G20 Summit में वैश्विक महंगाई का मुद्दा उठाएंगे सुनक
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक महंगाई का मुद्दा उठाएंगे। वे इसके लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई के लिए सभी साथी नेताओं से चर्चा भी करेंगे। सुनक रूस के गैस आवंटन पर रोक का मामला भी बैठक में रखेंगे।
14 Nov 202211:46:07 AM
रूस द्वारा यूक्रेन पर की जा रही बर्बरता का मुद्दा उठाएगा ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जी20 समिट में रूस द्वारा यूक्रेन पर की जा रही बर्बरता का मुद्दा उठाएगा। इसके साथ ही वे काला सागर अनाज के नवीकरण की पहल पर भी बात करेंगे।

14 Nov 202211:28:17 AM
पर्यावरण समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

  इंडोनेशिया के बाली में हो रहे शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G20 नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, और पर्यावरण समेत अनेक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

14 Nov 202211:01:07 AM
'वसुधैव कुटुम्बकम' होगा भारत का थीम
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए जी20 की अध्यक्षता करना एक गौरव का क्षण होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में G20 सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम या एक धरती एक परिवार एक भविष्य थीम पर हीआयोजित होगा।
14 Nov 202210:48:02 AM
भारत की उपलब्धियों को बताएंगे पीएम

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि G20 शिखर सम्मेलन में साथी देशों के साथ बातचीत के दौरान वह भारत की उपलब्धियों और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करने के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को बताएंगे।

14 Nov 202210:33:40 AM
G20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 17वें G20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए बाली की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान विभिन्न G20 (20 देशों के समूह) के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

14 Nov 202210:22:37 AM
जी20 में साथी सदस्यों को भारत आने का व्यक्तिगत निमंत्रण दूंगाः पीएम

भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। पीएम ने कहा कि मैं अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन में साथी सदस्यों को भारत आने का व्यक्तिगत निमंत्रण दूंगा।

14 Nov 20229:59:41 AM
बाली रवाना होने से पहले पीएम मोदी बोले- वैश्विक विकास और ऊर्जा सुरक्षा का उठाऊंगा मुद्दा

बाली शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं वहां वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों जैसे वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा आदि को उठाऊंगा। पीएम ने इसी के साथ कहा कि वे G20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर बनाएंगे।

14 Nov 20229:42:54 AM
G20 Summit 2022 पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में लेेगे हिस्सा

पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाली में करीब 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तीन दिनों के दौरे पर पीएम 45 घंटे तक रुकेंगे। पीएम इस सम्मेलन में 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीएम इस दौरान इंडोनेशिया के डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।

14 Nov 20229:34:23 AM
G20 ने महामारी कोष का हुआ आधिकारिक लांच
इंडोनेशिया में हो रहे जी20 समिट से पहले वहां के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने महामारी कोष सचिवालय के साथ साझेदारी में आधिकारिक तौर पर एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में महामारी कोष का शुभारंभ किया। 
यह भी पढ़ें- G20 Summit: PM मोदी का बेहद व्यस्त और लाभकारी दौरा, 45 घंटे 20 कार्यक्रम और 10 बड़े नेताओं से मुलाकात
14 Nov 20229:24:47 AM
G20 Summit 2022 पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा और स्वास्थ्य का उठाएंगे मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ डिजिटल परिवर्तन से संबंधित सत्रों में भाग लेंगे। पीएम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर 14 नवंबर को बाली के लिए रवाना होंगे।
14 Nov 20229:12:17 AM
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बाली पहुंचे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इंडोनेशिया में जी -20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। सुनक के शिखर सम्मेलन में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलने की उम्मीद है।
14 Nov 20229:00:33 AM
G20 Summit चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बाइडन में होगी मुलाकात
blog images

G20 Summit में शामिल हो रहे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों नेता ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

14 Nov 20228:53:11 AM
G20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए खास

G20 शिखर सम्मेलन इस बार भारत के लिए विशेष है क्योंकि भारत 1 दिसंबर 2022 से एक वर्ष की अवधि के लिए G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा और बाली में शिखर सम्मेलन के दौरान इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

14 Nov 20228:45:51 AM
G20 शिखर सम्मेलन में आज पीएम मोदी लेंगे भाग
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के माली रवाना होंगे। इस सम्मेलन में पीएम वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और उन्हें भारत की उभरती जी-20 प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us