Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नासिक-सूरत में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग; पिछले दिनों कई बार हिली धरती

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:52 AM (IST)

    महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किए गए हैं। शनिवार को नासिक में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र दिंडोर ...और पढ़ें

    नासिक-सूरत में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग (सांकेतिक तस्वीर)

    नासिक-सूरत में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. भूकंप का केंद्र दिंडोरी तालुका के भनवड़ गांव के पास बताया गया है

    2. फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किए गए हैं। शनिवार को नासिक में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके शहर के साथ दिंडोरी, निफाड़, पेठ, सुरगाना और इगतपुरी तालुका में महसूस किए गए।

    भूकंप का केंद्र दिंडोरी तालुका के भनवड़ गांव के पास बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, वापी, सूरत और नासिक में धरती हिली है।

    फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि झटकों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकल आए।

    विशेषज्ञों के अनुसार, भारी बारिश के बाद जमीन के अंदर बढ़े फ्लूइड प्रेशर की वजह से पुराने जियोलॉजिकल फॉल्ट सक्रिय हो सकते हैं, जिससे ऐसे छोटे-मोटे भूकंप आ सकते हैं।

    नासिक और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से बारिश हो रही है। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।