DGCA का चौंकाने वाला खुलासा, साल 2025 में 889 विमानों में मिलीं गंभीर तकनीकी खामियां
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि 2025 में 889 विमानों में गंभीर तकनीकी खामियां दर्ज की गईं। ...और पढ़ें

भारतीय विमानों में बढ़ रही हैं तकनीकी गड़बड़ियां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने देश में विमानों की सुरक्षा और उड़ान के दौरान आने वाली तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का डेटा साझा किया।
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उड़ानों में गंभीर तकनीकी खामियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।
पिछले साल उड़ानों के दौरान 889 खामियां दर्ज
आंकड़े के अनुसार, पिछले वर्ष उड़ानों के दौरान 889 गंभीर तकनीकी खामियां दर्ज की गईं, जबकि 2024 में ऐसी खामियों की संख्या 692 थी। इससे पहले साल 2023 में 487, साल 2022 में 528 और साल 2021 में 514 तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई थीं।
ASP प्रकाशित करता है DGCA
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने बताया कि नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए DGCA के पास एक व्यवस्थित सुरक्षा निगरानी तंत्र मौजूद है, जिसमें सभी एयरक्राफ्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर शामिल हैं।
इस सुरक्षा जांच प्रक्रिया में मुख्य रूप से रेगुलेटरी ऑडिट, रैंप इंस्पेक्शन और स्पेशल ऑडिट शामिल होते हैं, और DGCA अपनी पारदर्शी व्यवस्था के तहत हर साल अपनी वेबसाइट पर सालाना निगरानी योजना (ASP) भी प्रकाशित करता है।
नियमों की अनदेखी पर हो रही कार्रवाई
आंकड़ों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। DGCA ने पिछले वर्ष एयरलाइनों और मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहाल (MRO) से संबंधित सुरक्षा उल्लंघनों के लिए 42 मामलों में कार्रवाई की, जबकि साल 2024 में ऐसे 31 मामलों पर एक्शन लिया गया था।
(न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)