विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal Arrested: CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र पर हमलावर हुआ विपक्ष, पढ़ें किसने क्या-क्या कहा?

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 21 Mar 2024 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 02:17 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार ...और पढ़ें

CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र पर हमलावर हुआ विपक्ष। फोटोः एएनआई।
CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र पर हमलावर हुआ विपक्ष। फोटोः एएनआई।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सीएम केजरीवाल पर यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद की।

राहुल गांधी ने बोला हमला

वहीं, सीएम केजरीवाल पर ईडी के एक्शन के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है, जिसका I.N.D.I. गठबंधन मुंहतोड़ जवाब देगा।

खरगे ने क्या कहा?

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले गैर कानूनी तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज का भी मामला उठाया। खरगे ने कहा कि भाजपा को अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता सीज नहीं किया जाता।

इस सरकार को जाना तय- लालू यादव

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार के डर में गिरफ्तार ये लाचार मोदी सरकार लोकतंत्र को तार तार करती आई है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जाना तय है।

पिनाराई विजयन ने गिरफ्तारी को बताया आपत्तिजनक

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बेहद आपत्तिजनक है। यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया के स्तर पर विपक्षी आवाज को बंद करने के प्रयास का हिस्सा है।

यह भी पढ़ेंःArvind Kejriwal: ED की गिरफ्त में अरविंद केजरीवाल, किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर क्या कहते हैं नियम?

विपक्ष के नेताओं को जनता से दूर करना चाहती है भाजपाः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 'जो खुद हैं शिकस्त के खौफ में कैद, वो क्या करेंगे किसी और को कैद।' उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ्तारी तो बस बहाना है। पूर्व सीएम ने कहा कि ये गिरफ्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।

यह भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal Arrest LIVE: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, आज रात ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की मांग

हम केजरीवाल सरकार के साथ खड़े हैंः तेजस्वी यादव

वहीं, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से साफ जाहिर है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय भाजपा जांच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को केंद्र सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है। हम सभी मजबूती से दिल्ली के लोगों की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं। जैसा की हम सब ने पटना व मुंबई से खुल कर ऐलान किया था - हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ कर जीतने वाले लोग हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक हथकंडा

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ED ने जो अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया है, उससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि एक लोकप्रिय और मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ जो कार्रवाई चल रही थी वो कुछ नहीं बल्कि एक राजनीतिक हथकंडा है। ये दिखाता है कि भाजपा खुद घबराई हुई है।

सुप्रीम कोर्ट में डाली गई अर्जीः आतिशी

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेता आतिशी ने कहा कि कांग्रेस और I.N.D.I गठबंधन हमारे साथ है। हम मिलकर लोकतंत्र बचाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है और सुप्रीम कोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी आप

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आप आज सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकते हैं और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके पूरे विपक्ष को धमकी दे सकते हैं, तो वे गलत हैं।