विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 मई की सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित, एनटीए जल्द जारी करेगा नई तारीखें

Published: Mon, 25 May 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी-यूजी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह फैसला ईद-उल-जुहा ...और पढ़ें

28 मई की सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित (प्रतिकात्मक तस्वीर)

28 मई की सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित (प्रतिकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 28 मई को होने वाली सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित कर दी गई।

  2. सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा की छुट्टी बदलने से लिया गया फैसला।

  3. एनटीए जल्द ही नई परीक्षा तारीखों का ऐलान करेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए 28 मई को होने वाली कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की तारीख में बदलाव किए जाने के बाद लिया गया है।

एनटीए ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिये अभ्यर्थियों को इस बदलाव की जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, 28 मई को होने वाली दोनों शिफ्टों की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। प्रभावित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

एनटीए ने प्रभावित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शेड्यूल और इससे जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइटों को चेक करते रहें। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)