विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में राहुल को समन

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Jul 2014 09:03 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज कर समन जारी किया गया है। गौरतलब है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज कर समन जारी किया गया है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपने जनसंबोधन में कहा था कि जिन्होंने गांधी को मारा आज वहीं गांधीवादी बात करते हैं। राहुल का इशारा स्वयं सेवक संघ [संघ] की ओर था।

राहुल ने कहा आरएसएस के लोगों ने गांधी को मारा था और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। ऐसे लोग कैसे गांधी की बात कर सकते हैं। गांधी के साथ-साथ राहुल ने सरदार पटेल को कांग्रेस का नेता बताया। राहुल के इस बयान की संघ ने कड़ी आलोचना करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। संघ की लगातार आपत्ति के बाद भिवंडी की एक अदालत ने मामला दर्ज की राहुल को समन जारी कर सात अक्टूबर तक पेश होने का आदेश दिया है।

पढ़ें: सपा को महंगा पड़ेगा जन विरोधी काम: वरुण गांधी