विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमले की तैयारी में सिमी आतंकी

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 09 Dec 2014 06:47 AM (IST)Updated: Tue, 09 Dec 2014 06:49 AM (IST)

मध्य प्रदेश में खंडवा की जेल से भागे सिमी के छह आतंकी बड़े हमले की तैयारी में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। मध्य प्रदेश में खंडवा की जेल से भागे सिमी के छह आतंकी बड़े हमले की तैयारी में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इसके लिए पूरे देश में सभी राज्यों को अलर्ट किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फिलहाल इन आतंकियों के कर्नाटक में कहीं छिपे होने की आशंका है। वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के संपर्क में हैं और उसके निर्देश पर देश में बड़े आतंकी हमले की तैयारी में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने खासतौर पर राजस्थान, महाराष्ट्र, कनार्टक और तमिलनाडु को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल एक अक्टूबर को खंडवा जेल से फरार सिमी के छह आतंकियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। फरारी के बाद से वे एक के बाद एक वारदात करते जा रहे हैं। इस साल एक फरवरी को तेलंगाना के करीमनगर में बैंक से 46 लाख रुपये की लूट में इन आतंकियों के शामिल होने के ठोस सबूत मिल चुके हैं।