Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुत्व की भाजपा की सियासी पिच में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी को ब्रेकर बनाएगी कांग्रेस

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:44 PM (IST)

    कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाले को लेकर भाजपा-आरएसएस के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर देशव्यापी अभियान छेड़ा

    कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर देशव्यापी अभियान छेड़ा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संजय मिश्र, नई दिल्ली। हिंदुत्व की भाजपा की सरपट सियासी पिच को कमजोर करने के लिए कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड को ब्रेकर बनाने का देशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस ने शुकवार से भाजपा-संघ और विहिप को चढ़ावा चोरी मामले में घेरने के लिए देश के आठ प्रमुख शहरों में अपने नेताओं को प्रेस कांफ्रेंस के लिए उतार इस आक्रामक अभियान की शुरूआत कर दी।

    इतना ही नहीं पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमलावर अंदाज में उनकी चुप्पी को लेकर तीखे सवालों की बौछार शुरू कर दी है। चढ़ावा चोरी के खिलाफ इस अभियान को सही ठहराते हुए कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में भाजपा-आरएसएस के लोगों ने चढ़ावा चोरी और जमीन खरीद-निर्माण में घोटाले कर अक्षम्य महापाप किया है और इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी खतरनाक मिलीभगत के संकेत दे रही है।

    पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल

    जयराम ने कहा देश प्रधानमंत्री से जवाबदेही चाहता है, लेकिन वह हर बार की तरह मौन साधे हुए हैं। उनके अनुसार चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस नेताओं ने देश भर में शुक्रवार को आठ प्रेस कांफ्रेस किए और 12 जुलाई तक देशभर में 50 से ज्यादा पत्रकार वार्ताएं कर भाजपा-आरएसएस को जवाबदेही के लिए मजबूर किया जाएगा।

    चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद कांग्रेस इस मामले पर लगातार भाजपा-संघ को घेरती आ रही है मगर इसके खिलाफ कोई बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू नहीं किया था। मगर एसआईटी जांच रिपोर्ट आने के बाद चढ़ावा चोरी कांड में घिरे चंपत राय से लेकर अनिल मिश्रा जैसे लोगों को ट्रस्ट से बाहर किए जाने के बाद कांग्रेस को संघ-भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का आधार मिल गया है।

    खबरें और भी

    50 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाबदेही मांगेगी

    हिंदुत्व की सियासी पिच के सहारे विपक्ष की राजनीति को किनारे लगा चुकी भाजपा पर पलटवार के लिए चढ़ावा और चंदा चोरी प्रसंग कांग्रेस के लिए हाथ आया एक मौका दिख रहा है। उत्तरप्रदेश विधानसभा के अगले साल के प्रारंभ में होने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस विशेष रूप से इस अवसर को गंवाना नहीं चाहती और पार्टी नेतृत्व का मानना है कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी ने आम लोगों की आस्था और विश्वास को हिला दिया है।

    जैसाकि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लाखों लोगों ने आस्था के कारण श्रीराम मंदिर में दान दिया मगर आज प्रधानमंत्री चोरी पर चुप हैं तो मोदी सरकार चोरी को करने वाले लोगों को बचाना चाहती है।