विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर उठी प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग

By Edited By:
Updated: Sun, 20 Jul 2014 02:01 PM (IST)

कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। एक बार फिर इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर फिर एक बैनर लगाकर कांग्रे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। एक बार फिर इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर फिर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे व हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं।

लोकसभा चुनाव में पार्टी की बुरी पराजय से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह व मुरली देवड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं इलाहाबाद में भी प्रियंका के हाथों कांग्रेस की कमान देने की मांग जोर उठाने लगी है। यानी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेतृत्व से आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी मोह भंग होने लगा है।ं

इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर लगे बैनर में लिखा गया है कि शाह को अगर देना हो मात.. प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ।

पढ़ें: प्रियंका ने कश्मीर में किए खीर भवानी के दर्शन

पढ़ें: प्रियंका ने एसपीजी को लिखा पत्र