विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी पर नए साल में भी सियासी संग्राम करेगी कांग्रेस

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Sat, 31 Dec 2016 08:40 PM (IST)

नोटबंदी के खिलाफ देश में अभियान चलाने के लिए कांग्रेस ने बकायदा एक पुस्तिका 'अर्थ क्वेक' भी जारी किया है।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात बताते हुए देश भर में तीन चरणों में महीने भर तक इसके खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान किया है। नोटबंदी के खिलाफ देश में अभियान चलाने के लिए कांग्रेस ने बकायदा एक पुस्तिका 'अर्थ क्वेक' भी जारी किया है।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैकों से 24 हजार तक ही निकासी की लगाई गई सीमा पर से रोक हटाने की मांग करते हुए सरकार से कहा है कि उसकी देश से 50 दिन की मांगी गई मियाद अब पूरी हो गई है।राहुल ने नोटबंदी को लेकर सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए शनिवार को टिव्ट के जरिए बैंक से निकासी की सीमा पर लगाई रोक हटाने के साथ तीन दिन पहले की गई अपनी मांग को फिर दोहराया।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नोटबंदी के बाद खाते में पैसे जमा किए हैं उन्हें सरकार 8 फीसद ब्याज दे तो देश के हर बीपीएल महिला के खाते में 25 हजार रुपए जमा कराए। राहुल ने मनरेगा की मजदूरी और दिन दोनों दोगुने करने की अपनी मांग फिर से दोहराई। साथ ही सभी तरह के डिजिटल लेन-देन पर से शुल्क हटाने और नोटबंदी से प्रभावित छोटे कारोबारियों को आय कर व ब्रिकी कर में 50 फीसद राहत देने की मांग भी की है। वहीं नोटबंदी को देश पर सरकार का अभिशाप करार देते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला और प्रवक्ता राजीव गौडा ने शनिवार को एक पुस्तिका जारी किया।

पुस्तिका में नोटबंदी से हुई आर्थिक क्षति, लोगों के रोजगार को हुए नुकसान, आम आदमी की कतार में हुई मौतों से लेकर अर्थव्यस्था के विकास दर पर असर होने का व्यापक तौर पर उल्लेख किया गया है। नोटबंदी को देश पर आर्थिक प्रहार साबित करने के लिए पुस्तिका इसे 8/11 का नाम भी कांग्रेस ने दिया है।सुरजेवाला ने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो जाने के बाद देश की जनता को दिए अपने वचन को पीएम निभाएं और बैकों से निकासी की 24 हजार की सीमा खत्म की जाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के तीन चरणों का अभियान पहली जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा।

जिसके तहत पहले चरण में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, राज्यों में विधायक दल के नेता और राज्य समन्वयक सभी जगह जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और इसे घोटाला बताएंगे। 2 और 3 जनवरी को प्रदेश के सभी नेता जिला मुख्यालयों में जाएंगे। 3-4 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। जबकि 6 जनवरी को सभी जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन होगा।

महिला कांग्रेस 9 जनवरी को पूरे देश में गरीब की जेब खाली बजाओ थाली अभियान का आयोजन करेगी। पहले चरण का अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से 20 और तीसरे चरण का विरोध अभियान 21 से 30 जनवरी तक चलेगा। सुरजेवाला ने कहा कि बाकी दोनों चरणों के अभियान का कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी सार्वजनिक करेगी।

पढ़ें- नोटबंदी के 50 दिन पूरे लेकिन जेहन में सवाल क्या गलत था काले धन का अनुमान