विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की सोच ‘मीर जाफर’ जैसी : ममता बनर्जी

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 11 Mar 2016 11:15 AM (IST)

तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के सूती में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को 'मीर जाफर' का उपनाम दिया।

News Article Hero Image

कोलकाता। माकपा का ‘लेनिनवाद’ और ‘मार्क्सवाद’ सब ‘बाद’ हो गया है, अभी सिर्फ उसका कांग्रेसवाद रह गया है। इसी तरह कांग्रेस का ‘गांधीवाद’ और ‘नेहरूवाद’ सब ‘बाद’ हो गया है, अब उसके लिए मार्क्सवाद सबकुछ हो गया है। तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के सूती में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कही। इतना ही नहीं मुर्शीदाबाद के ही लालबाग में एक अन्य जनसभा के दौरान ममता ने कांग्रेस को ‘मीर जाफर’ करार दिया।

ममता ने पदयात्रा के साथ किया प्रचार का आगाज

तृणमूल नेत्री ने कहा ‘मैंने कांग्रेस पर विश्वास कर के गलती की और उन्होंने धोखा दिया, मैं किसी ‘मीर जाफर’ पर विश्वास नहीं करती। लगे हाथ मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी कटाक्ष किया कि उसने कांग्रेस और माकपा के साथ मिल कर राम धनुष तैयार किया है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए सब नीति और आदर्श को तिलांजलि देकर एकजुट हुए हैं। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। तृणमूल कांग्रेस को इस बार सबसे अधिक वोट मिलेगा।'

वाम मोर्चा ने 52 नए चेहरे के साथ जारी की दूसरी सूची

ममता ने कहा कि इस राज्य में सबसे अधिक समय तक शासन कांग्रेस और माकपा ने किया है। लेकिन मुर्शिदाबाद के लिए कुछ नहीं किया गया। तृणमूल कांग्रेस के साढ़े चार वषों के शासन में विकास की रोशनी मुर्शिदाबाद तक पहुंची है। मुर्शिदाबाद में 83 प्रतिशत लोगों को सरकारी परिसेवा उपलब्ध करायी गयी है। जिले में तीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार किए गए हैं। 96 फीसद अल्पसंख्यकों को आरक्षण के दायरे में लाया गया है। अल्पसंख्यक छात्रों को डब्लूबीसीएस और मेडिकल तथा इंजीनियर में अवसर पाने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा निशुल्क कर दी गई है। आशा और आइसीडीएस कर्मियों को पांच लाख रुपये तक के बीमा के दायरे में लाया गया है। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सरकारी कर्मियों की तरह समान कैशलेस चिकित्सा बीमा की सुविधा उपलब्ध करायी गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली वाममोर्चा सरकार ने राज्य पर कर्ज का बोझ थोप दिया है। उन्हें कर्ज चुकाना पड़ रहा है। इसके बावजूद राज्य को वह विकास के पटरी पर लाने में सफल हुई हैं। ममता ने दावा किया कि चार वषों में उन्होंने जितना विकास किया वह कोई चार सौ वर्ष में भी नहीं कर सकेगा।