विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP पदाधिकारियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत, जंतर-मंतर के आंदोलन में नाबालिग बच्चों की मौजूदगी पर सवाल

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:01 AM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई है।

CJP पदाधिकारियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत (फाइल फोटो)

CJP पदाधिकारियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिकायतकर्ता फैजान अंसारी ने प्रदर्शन से जुड़े फोटो-वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं

  2. एडीसीपी (क्राइम) ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है

जेएनएन, इंदौर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई है।

इसमें नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों, विशेषकर नाबालिग लड़कियों की कथित मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास सहित अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता फैजान अंसारी ने प्रदर्शन से जुड़े फोटो-वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें नाबालिग बच्चों की उपस्थिति दिखाई देती है। इनमें एक 12 वर्ष की नाबालिग लड़की भी शामिल है।

फैजान अंसारी ने कहा कि बच्ची प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंची और आयोजकों को उसकी उम्र की जानकारी थी या नहीं, इस बात जांच की जाए।

एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।