विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cold Wave News: ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, IMD ने बताया- इस वीकेंड कैसा रहेगा मौसम का हाल

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 07 Jan 2023 06:01 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2023 08:10 AM (IST)

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने पर रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्लीवासियों को इस वीकेंड नहीं मिलेगी ठंड से राहत 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्लीवासियों को इस वीकेंड ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 8 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जो ठंड से कुछ हद तक राहत दिलाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 8 जनवरी से अलगे कुछ दिनों तक तापमान 7 से 9 डिग्री रह सकता है। बता दें कि पंजाब सरकार ने ठंड और शीत लहर के मद्देनजर एक से सातवीं कक्षा तक को 14 जनवरी तक के लिए बंद करने का फैसला सुनाया है।

बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद चुरू में एक डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि सीमांत जिले कुवपाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

यह भी पढ़ें: Delhi Cold Wave: सर्दी के सितम से दिल्ली समेत उत्तर भारत को नहीं मिल रही राहत, 1.8 डिग्री पहुंचा तापमान

यह भी पढ़ें: MP Weather: प्रदेश में ठंड बरपा रही है कहर, नौगांव में पारा पहुंचा शून्य डिग्री पर,पेड़-पौधों पर जमी बर्फ