सीएम विजय के विदेश दौरे पर विवाद: AIADMK ने पूछा- नोएडा हेडक्वार्टर वाली कंपनी के लिए यूके जाने की क्या जरूरत?
AIADMK ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के लंदन दौरे पर सवाल उठाए, जिसमें एक नोएडा-मुख्यालय वाली कंपनी के लिए निवेश आकर्षित करने की बात कही गई थी।

सीएम विजय के विदेश दौरे पर विवाद।
HighLights
AIADMK ने सीएम विजय के लंदन दौरे पर सवाल उठाए।
नोएडा मुख्यालय वाली कंपनी के लिए यूके यात्रा पर आपत्ति।
तमिलनाडु में 11,000 करोड़ रुपये के निवेश का MoU।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के लंदन दौरे पर सवाल उठाए। यह दौरा निवेश आकर्षित करने के लिए किया गया था, लेकिन पार्टी ने टैक्सपेयर्स के पैसे से विदेश यात्रा करने की जरूरत पर सवाल खड़े किए।
पार्टी ने बताया कि इसमें शामिल कंपनियों में से एक कंपनी 1986 में भारत में बनी थी और उसका हेडक्वार्टर नोएडा में है। इससे निवेश को बढ़ावा देने के लिए विजय के यूके जाने की वजह पर सवाल उठते हैं।
नोएडा हेडक्वार्टर वाली कंपनी के लिए यूके जाने की क्या जरूरत- AIADMK
AIADMK के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि एक कंपनी जो 1986 में भारत में बनी और जिसका हेडक्वार्टर नोएडा में है, उसके लिए विजय टैक्सपेयर्स के पैसे से यूके की यात्रा करते हैं ताकि निवेश को आकर्षित किया जा सके।
इस बीच, AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वानी ने भी रविवार को विजय के यूके दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे निवेश आकर्षित करने की कोशिश के तौर पर पेश किया, लेकिन दौरे की तस्वीरों से कुछ और ही पता चलता है।

मदरसन इंटरनेशनल के साथ MoU पर हस्ताक्षर
यह घटनाक्रम तब हुआ है कि जब विजय ने सोमवार को लंदन में 'समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड' और 'गाइडेंस, तमिलनाडु' के बीच एक MoU के बारे में जानकारी दी। इसके तहत राज्य में लगभग 11,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
तमिलनाडु में आएगा 11,000 करोड़ रुपए का निवेश
विजय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज लंदन में इंग्लैंड में समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपनी यूरोप और यूके स्थित ज्वॉइंट वेंचर कंपनियों के साथ मिलकर तमिलनाडु में लगभग 11,000 करोड़ रुपए का निवेश के लिए तमिलनाडु की गाइडेंस एजेंसी के साथ MoU पर साइन किए।

इन निवेश से डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाओं वाले सेक्टर में लगभग 7,000 लोगों को लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिरे ए राजा, विरोध के बाद वापस लिया बयान
