विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी भीड़ को देखते हुए CM शुभेंदु का बड़ा एलान, जन-कल्याण शिविरों की अवधि एक दिन बढ़ाई

Updated: Wed, 17 Jun 2026 06:32 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भारी भीड़ और मांग को देखते हुए सरकारी 'जनकल्याण शिविरों' की अवधि 17 जून से बढ़ाकर 18 जून करने की घोषणा की है।

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

HighLights

  1. जन-कल्याण शिविरों की अवधि 18 जून तक बढ़ाई गई

  2. मुख्यमंत्री ने भारी भीड़ और मांग के कारण यह घोषणा की

  3. अन्नपूर्णा भंडार योजना के 1.05 करोड़ आवेदन सत्यापित

राज्य ब्यूरो, संवाददाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया व भीड़ को देखते हुए राज्यभर में 15 जून से जारी सरकारी ‘जनकल्याण शिविरों’ की अवधि एक दिन बढ़ाकर 18 जून करने की बुधवार को घोषणा की।

दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में आयोजित जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं इसलिए कार्यक्रम की अवधि एक दिन और बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि जनकल्याण शिविर 17 जून तक चलने वाला था, लेकिन लोगों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी अवधि एक दिन बढ़ा दी गई है। अब यह शिविर 18 जून तक जारी रहेगा।

जन-कल्याण शिविरों की अवधि 18 जून तक बढ़ाई गई

इन शिविरों के माध्यम से लोग केंद्र और राज्य सरकार की उन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनके लिए वे पात्र हैं।राज्य सरकार की ओर से आयोजित जनकल्याण शिविरों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन करने व जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य की नई भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पिछले माह शुरू की गई 3,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता वाली अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत अब तक 1.05 करोड़ आवेदनों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने भारी भीड़ के कारण यह घोषणा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन आवेदनों का सत्यापन हो गया है उन महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में एक जुलाई से धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने फिर स्पष्ट किया कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी भ्रष्टाचार के पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में लगाए जा रहे इन जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को अन्नपूर्णा योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और किसी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार की गुंजाइश न रहे। सरकार का फोकस है कि योजनाओं का फायदा सीधे जनता तक पहुंचे।