विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी सैनिकों की दादागिरी, घुसपैठ के बाद जारी किया विवादास्पद नक्शा

By Edited By:
Updated: Sat, 28 Jun 2014 03:27 PM (IST)

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत में सरकार बदलने के बाद भी चीन की नीयत नहीं बदली है। वह बार-बार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ कर इन क्षेत्रों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत में सरकार बदलने के बाद भी चीन की नीयत नहीं बदली है। वह बार-बार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ कर इन क्षेत्रों में अपना दावा पेश करता रहा है। इसके साथ चीन ने विवादास्पद नक्शा भी जारी किया है जिसमें उसने कश्मीर के कुछ हिस्से को और अरुणाचल को अपने नक्शे में दिखाया है।

एक तरफ चीन अपने देश में भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का स्वागत कर रहा है, दूसरी तरफ उसके सैनिक भारतीय इलाके में घुसपैठ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी हफ्ते चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पंगोंग झील के भारतीय इलाके में घुसकर उस पर अपना दावा जताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी सेना नाव पर सावर होकर इस खारे पानी की झील के भारतीय हिस्से में साढ़े 5 किलोमीटर अंदर तक घुस आई थी। यह घटना 24 जून की है। इस झील का ज्यादातर हिस्सा तिब्बत में पड़ता है और चीन के नियंत्रण में है।

बताया गया है कि चीनी सेना लगभग दो घंटे तक भारतीय क्षेत्र में रही। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस भेजा। यह पहला मौका नहीं है, जब इस झील पर चीनी सैनिकों ने ऐसा किया है। अभी तक 12 बार चीनी और भारतीय सैनिक इस झील पर आमने-सामने आ चुके हैं।

यह झील समुद्रतल से करीब 4,350 मीटर की ऊंचाई पर है। इसकी लंबाई 134 किलोमीटर है और अधिकतम चौड़ाई 5 किलोमीटर है। विवादित पंगोंग झील पर कब्जे को लेकर चीन और भारत के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। 1962 की लड़ाई में भी इस झील को लेकर उठे विवाद की बड़ी भूमिका थी।

पढ़ें: भारत की सीमा में घुसा चीनी हेलीकॉप्टर