Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Lunar Eclipse 2022: लखनऊ, वाराणसी और पटना समेत देश के कई हिस्सों में चंद्रग्रहण का दिखा अद्भुत नजारा

Chandra Grahan 2022 in India date and time: साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया है। इस दौरान गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों से ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं।

By Achyut KumarTue, 08 Nov 2022 06:38 PM (IST)
News Article Hero Image

Lunar Eclipse 2022 Date and Time in India LIVE, Chandra Grahan 2022 in India date and time,: साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) शुरू हो गया है। सूतक काल जारी है। शाम 4 बजकर 23 मिनट से भारत में ग्रहण लग गया है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ग्रहण लगा। गुवाहाटी और पटना से भी ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं। भारत के कुछ जगहों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई दिया, जबकि अधिकांश शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाई दिया।

Chandra Grahan Time 2022 LIVE Updates:

8 Nov 20226:37:08 PM
Chandra Grahan Ke Bad Kya Karen

चंद्रग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करें ओर पूरे घर में इसका छिड़काव करें। ग्रहण के बाद गरीबों को दान करें। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। खाने की सामग्री में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करें।

8 Nov 20226:34:56 PM
Bhopal में लोगों ने देखा Chandra Grahan
blog images

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों ने साल का अंतिम चंद्रग्रहण देखा। एक वैज्ञानिक ने बताया, लोग चंद्रग्रहण को नग्न आखों से देख सकते हैं, लेकिन सूर्य ग्रहण के समय सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लोग इसे बाहर आकर देखें और हम चाहते हैं कि लोगों में वैज्ञानिक चेतना जागरुक हो।

8 Nov 20226:23:51 PM
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 23 मिनट से हुई।  गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और वाराणसी से ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं।

8 Nov 20226:16:15 PM
Chandra Grahan पर राधा कृष्ण बिरला मंदिर के कपाट बंद किए गए
blog images

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चंद्रग्रहण को देखते हुए राधा कृष्ण बिरला मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा खोला जाएगा।

8 Nov 20226:11:08 PM
Lucknow में लोगों ने देखा साल का अंतिम Chandra Grahan
blog images

भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों ने चंद्रग्रहण को देखा। ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा।

8 Nov 20226:07:34 PM
Patna में लोगें ने देखा Chandra Grahan
blog images

बिहार के पटना में लोगों ने साल का अंतिम चंद्रग्रहण देखा। एक बच्ची ने बताया, हमने इससे पहले कभी चंद्रग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्रग्रहण देखने का मन भी था। देखकर अच्छा लग रहा है।"

8 Nov 20226:00:00 PM
Varanasi में लगा Chandra Grahan
blog images

साल 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण जारी है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से ग्रहण की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

8 Nov 20225:54:34 PM
Bihar में भी दिखाई दिया Chandra Grahan
blog images

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। बिहार की राजधानी पटना से ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसे जारी किया है।

8 Nov 20225:45:34 PM
Assam में दिखाई दिया Chandra Grahan
blog images

भारत में साल का अंतिम चंद्रग्रहण चल रहा है। असम की राजधानी गुवाहाटी से ग्रहण की तस्वीर सामने आई है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की है।

8 Nov 20225:42:54 PM
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दिखाई दिया चंद्रग्रहण
blog images

साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ग्रहण दिखाई दिया है। नासा ने ग्रहण की तस्वीरें जारी है।

8 Nov 20225:35:38 PM
USA में Lunar Eclipse का दिखा खूबसूरत नजारा
blog images

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। इस दौरान अमेरिका के न्यूयार्क शहर से खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

8 Nov 20225:33:15 PM
Chandra Grahan का दिखा खूबसूरत नजारा

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोग ट्विटर पर ग्रहण की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की रहने वाली तारा सेटमायर (Tara Setmayer) ने ग्रहण का खूबसूरत वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, बहुत खूब। मेरे दरवाजे के ठीक बाहर शानदार चंद्रग्रहण!

Wow. Spectacular #LunarEclipse right outside my door! 🌙 pic.twitter.com/zIJQMxK2Jh

— Tara Setmayer 🌻 (@TaraSetmayer) November 8, 2022
8 Nov 20225:29:17 PM
Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क

चंद्रग्रहण के दौरान् गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान उनको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें नुकीली वस्तुओं, जैसे-चाकू या कैंची, का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Lunar eclipse time Bihar: चंद्र ग्रहण का देव दिवाली पर क्‍या पड़ेगा असर? कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह काम

8 Nov 20225:22:44 PM
अमेरिका, जापान सहित इन देशों में देखा गया चंद्रग्रहण

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। सबसे पहले ग्रहण प्रशांत महासागर में दिखाई दिया। इसके बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और चीन में देखा गया। कुछ स्थानों पर ब्लड मूल (पूर्ण चंद्रग्रहण) दिखाई दिया।

8 Nov 20225:20:08 PM
Australia में दिखाई दिया Chandra Grahan

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और पर्थ में साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई दिया। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में ग्रहण दिखाई दिया।

8 Nov 20225:18:45 PM
Delhi में कब दिखाई देगा Chandra Grahan

दिल्ली में चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में चंद्रग्रहण दिखाई दिया।

8 Nov 20225:15:09 PM
Arunachal Pradesh में सबसे पहले शुरू हुआ Chandra Grahan

भारत में अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले चंद्रग्रहण शुरू हुआ। ईटानगर में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।

8 Nov 20225:06:35 PM
Chandra Grahan के बाद क्या करें

चंद्रग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान कीजिए। घर में गंगाजल से छिड़काव करें और दान करें। खाने में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करें। 

8 Nov 20225:03:45 PM
Chandra Grahan के दौरान क्या करें

चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल शुरू होने से पहले तुलसी का पत्ता तोड़कर रख लेना चाहिए, क्योंकि सूतक काल में तुलसी का पत्ता तोड़ना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, खाने-पीने के सामान में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें, ताकि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। भगवान शिव का व्रत करना शुभ माना जाता है। व्रत के दौरान ओम नम: शिवाय का जाप करें। ग्रहण के दौरान दान करना पुण्य होता है।

8 Nov 20225:00:22 PM
Chandra Grahan के दौरान किन मंत्रों का जाप करें

साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। ग्रहण के समय ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः, ऊं सों सोमाय नमः, ऊं चं चंद्रमस्यै नम:, ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:,  ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः मंत्र का जाप करें।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, नहीं पड़ेगा ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

8 Nov 20224:57:19 PM
Chandra Grahan को LIVE कैसे देखें

साल के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण को नासा की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। आप ग्रहण को https://moon.nasa.gov/news/186/live-stream-the-november-8-lunar-eclipse/ पर लाइव देख सकते हैं।

8 Nov 20224:36:11 PM
भारत में Chandra Grahan शुरू

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज शाम 4 बजकर 23 मिनट से शुरू हो गया है। यह  शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

8 Nov 20224:07:00 PM
पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में कहां दिखाई देगा

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर में दिखाई देगा, जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण 4 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा।

8 Nov 20224:01:03 PM
भारत में कब लगेगा चंद्रग्रहण

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दो बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर लगेगा। भारत में सबसे पहले चंद्रग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2022: आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानिए हर एक टाइमिंग

8 Nov 20223:54:37 PM
Sutak Kal में क्या न करें

चंद्रग्रहण से 9 या 10 घंटे पहले सूतक लगता है। इस दौरान भोजन पकाना और खाना मना है। इसके अलावा, नींद लेना, नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करना और घर से निकलना भी वर्जित है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना मना है।

Chandra Grahan 2022: जल्द लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल में किन नियमों का करना चाहिए पालन

8 Nov 20223:34:05 PM
Chandra Grahan को खुली आंखों से देखना चाहिए कि नहीं

चंद्रग्रहण हो या सूर्यग्रहण, खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण देखने के लिए एक विशेष चश्मे का उपयोग करना चाहिए। वैज्ञानिकों ने भी ग्रहण को नंगी आंखों से न देखने की बात कही है।

8 Nov 20223:15:48 PM
Chandra Grahan के कारण बिरला मंदिर को किया गया बंद
blog images

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 39 मिनट से लग चुका है। हालांकि भारत में यह 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण के कारण दिल्ली के बिरला मंदिर को बंद कर दिया गया।

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण में इस राशि के जातक रहें सावधान#LunarEclipse #ChandraGrahan #Rashifal pic.twitter.com/Of2W1xpguJ

— Dainik Jagran (@JagranNews) November 8, 2022
8 Nov 20223:05:10 PM
Bharat Men Kab Lagega Grahan

वर्ष 2022 के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से हो गई है। भारत की बात करें तो यहां ग्रहण 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

Chandra Grahan 2022 Time: कुछ देर बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में ग्रहण का समय

8 Nov 20222:52:48 PM
Chandra Grahan एक साल में कितनी बार लग सकता है

चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण तो अन्य हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। एक साल में अधिकतम पांच ग्रहण लग सकते हैं।

Chandra Grahan 2022 : साल में लग सकता है अधिकतम पांच चन्द्रग्रहण, क्या होता है, क्यों लगता है? चलिए जानते हैं

8 Nov 20222:48:46 PM
Chandra Grahan शुरू

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण शुरू हो गया है। आज दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर ग्रहण शुरू हुआ है। इससे पहले, 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण पड़ा था।

8 Nov 20222:28:02 PM
Chandra Grahan Kab Lagega

चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण का मध्य चार बजकर 29 मिनट और मोक्ष शाम को 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का समय, सूतक, क्‍या करें और ना करें; चार राशियों के लिए बेहद शुभ है फल

8 Nov 20222:23:10 PM
Bihar में दिखाई देगा Chandra Grahan

बिहार में भी साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, यहां लोगा आंशिक ग्रहण ही देख सकेंगे। इससे पहले, 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण पड़ा था।

Chandra Grahan in Bihar: बिहार में आज आंशिक चंद्रग्रहण; पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर व गया में ये है टाइमिंग

8 Nov 20222:04:43 PM
Chandra Grahan के बाद क्या करें

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज है। भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण तो कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण के बाद लोगों को गंगा में स्नान करना चाहिए। घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। आप पानी में गंगाजल डालकर भी नहा सकते हैं। 

Chandra Grahan 2022: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के बाद करें ये काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का अशुभ प्रभाव

8 Nov 20221:47:39 PM
Lunar Eclipse के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इससे होने वाले बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। 

Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन पांच बातों को खास ध्यान

8 Nov 20221:39:57 PM
Chandra Grahan के दौरान इन कामों को करने से बचें

चंद्रग्रहण के दौरान किसी नये कार्य का शुभारंभ न करें, भोजन न बनाएं और खाना न खाएं। देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे को भी न छुएं। बालों में कंघी करना भी वर्जित है।

Chandra Grahan 2022: लग चुके हैं सूतक, ग्रहण काल आने से पहले जान लें जरूरी सावधानी और उपाय

8 Nov 20221:36:55 PM
Surya Grahan के 15 दिन के भीतर लगा Chandra Grahan

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। इससे करीब दो सप्ताह पहले 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था। बता दें, महाभारत युद्ध शुरू होने के पहले भी 15 दिन के भीतर दो ग्रहण पड़े थे।

8 Nov 20221:33:32 PM
Chandra Grahan से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में साल के आखिरी चंद्रग्रहण से पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए हैं। ग्रहण के बाद मंदिर के कपाट दोबारा खोले जाएंगे। ग्रहण के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा।

Lunar eclipse 2022 : चंद्रग्रहण से पूर्व हाथरस में मंदिरों के पट बंद, इन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत

8 Nov 20221:15:23 PM
Chandra Grahan के पीछे की पौराणिक कहानी

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के बाद अमृत निकलने पर देवता और असुर आपस में लड़ने लगे। दोनों ही अमृत पीना चाहते थे। इस पर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर दोनों को अमृत पिलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर देव और दैत्य दोनों सहमत हो गए। भगवान विष्णु सिर्फ देवताओं को अमृत पिला रहे थे। जब इसे राहु नाम के दैत्य ने देखा तो वह देव का रूप धारण कर देवताओं की पंक्ति में बैठ गया। उसके बारे में सूर्यदेव और चंद्रदेव को पता चल गया और उन्होंने यह बात भगवान विष्णु से बात दी। इस पर क्रोधित होकर भगवान ने राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया। हालांकि अमृत पीने की वजह से वह जिंदा रहा। मस्तक का नाम राहु और धड़ का नाम केतु रखा गया। कहा जाता है कि सूर्यग्रहण के दिन सूर्य और चंद्रग्रहण के दिन चंद्रमा को ग्रहण करने जाते हैं।  

Chandra Grahan 2022: बड़ा रोचक है चंद्र ग्रहण का कारण? पढ़ें क्या कहती हैं पौराणिक कथाएं इस बारे में

8 Nov 202212:57:06 PM
Chandra Grahan Kab Lagega

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज दो बजकर 39 मिनट पर लगेगा। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। भारत में ग्रहण शाम 5 बजकर 30 मिनट पर लगेगा।

8 Nov 202212:39:51 PM
Chandra Grahan के दौरान रखें भगवान शिव का व्रत

चंद्रग्रहण के दौरान भगवान शिव का व्रत करना चाहिए। इसके साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान रखें भगवान शिव का व्रत, करें ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप

8 Nov 202212:30:22 PM
Bihar में 46 मिनट तक रहेगा Chandra Grahan

बिहार में चंद्रग्रहण 46 मिनट तक रहेगा। ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।

Chandra Grahan 2022: बिहार में 46 मिनट तक रहेगा चंद्रग्रहण, 12 राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव, जानिए टाइमिंग

8 Nov 202212:26:43 PM
Lucknow में तीन टेलिस्कोप से देख जा सकता है Chandra Grahan

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन टेलिस्कोप से चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्र ग्रहण लखनऊ में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

Lunar Eclipse 2022: तीन टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा चंद्रगहण, लखनऊ के पंचवटी घाट पर जानकारी देंगे एस्ट्रोनामर्स

8 Nov 202212:11:28 PM
Chandra Grahan का गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए।

Chandra Grahan 2022: क्या सच में गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण से पहुंचता है नुकसान?

8 Nov 202211:56:04 AM
Chandra Grahan के दौरान बंद रहेंगे काशी के मंदिरों के कपाट

साल 2022 के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण के दौरान काशी में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट दोबारा खोले जाएंगे।

Chandra Grahan 2022 : काशी में ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे, इन राशियों पर बुरा प्रभाव

8 Nov 202211:36:50 AM
15 दिन के अंदर पड़ा रहा दूसरा ग्रहण

25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। यह 15 दिन में दूसरा ग्रहण है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक पक्ष में अगर दो ग्रहण पड़ते हैं, तो इसके प्रभाव नकारात्मक होते हैं।

Chandra Grahan 2022 : दो सौ साल बाद बना संयोग, घर में पूजा पाठ कर ग्रहण के दुष्‍प्रभाव को ऐसे करें कम

8 Nov 202211:23:29 AM
भारत में चंद्रग्रहण कब है

भारत में आज यानी 8 नवंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूतक काल साढ़े 8 बजे से जारी है। हरियाणा के कैथल में ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक और ग्रहण का समय

8 Nov 202211:15:15 AM
Sutak Kal Kya Hota hai

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। सूतक काल जारी है। ग्रहण से 9 से 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में कई चीजों के करने पर पाबंदी होती है।

Chandra Grahan 2022: क्या होता है सूतक? जानें इसका अर्थ और इससे जुड़े जरूरी नियम

8 Nov 202211:05:36 AM
Chandra Grahan के दौरान किस मंत्र का जाप करें

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः, ऊं सों सोमाय नमः, ऊं चं चंद्रमस्यै नम:, ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:, ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, कम होगा नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

8 Nov 202210:59:07 AM
Chandra Grahan के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • किसी भी नुकीली और धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के सूतक काल में पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण के बाद स्नान और दान करना पुण्य माना गया है।
8 Nov 202210:52:12 AM
Lunar Eclipse 2022: मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा ग्रहण

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। इस ग्रहण का मेष राशि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म मेष राशि भरणी नक्षत्र में हुआ है, उनके लिए ग्रहण शुभ रहेगा.

Chandra Grahan 2022: भरणी नक्षत्र व मेष राशि में अगर आपका जन्‍म हुआ है तो चंद्र ग्रहण होगा प्रभावी? जान लें

8 Nov 202210:39:52 AM
चंद्रग्रहण कितने प्रकार का होता है (What are the types of Lunar Eclipse)

आज साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण तीन प्रकार का होता है।

  • उपछाया ग्रहण-  यह तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्‍वी की उपछाया को पार करता है।
  • आंशिक ग्रहण-  यह तब होता है, जब पृथ्‍वी की छाया के केंद्र में आंशिक रूप से चंद्रमा आ जाता है।
  • पूर्ण ग्रहण- यह तब होता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्‍वी की छाया में आ जाता है।

8 Nov 202210:34:08 AM
Kolkata, Jaipur, Guwahati और Jodhpur में कब लगेगा चंद्रग्रहण

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण नासिक में शाम 5 बजकर 55 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, गुवाहाटी में शाम 4 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, विशाखापट्टनम में शाम 5 बजकर 24 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, गंगटोक में शाम 4 बजकर 48 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जयपुर में शाम 5 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जोधपुर में शाम 5 बजकर 53 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और कोलकाता में शाम 4 बजकर 56 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक रहेगा।

8 Nov 202210:29:45 AM
Chandra Grahan विश्व में कहां-कहां दिखाई देगा

भारतीय पंचांग के मुताबिक, चंद्रग्रहण भारत सहित उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अटलांटिक और प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अर्जेंटिना के पश्चिमी भाग, चिली, बोलविया, ब्राजील के पश्चिमी भाग, हिंद महासागर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पूर्वी रूस मे दिखाई देगा।

8 Nov 202210:22:44 AM
Chandra Grahan के कारण बंद रहेगा बद्रीनाथ धाम मंदिर
blog images

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण बद्रीनाथ धाम मंदिर बंद रहेगा। मंदिर ग्रहण के बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर दोबारा खुलेगा।

8 Nov 202210:16:15 AM
Patna और Ranchi में कब दिखेगा ग्रहण
blog images

झारखंड की राजधानी रांची में चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में ग्रहण शाम 5 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।

आखिर कब लगता है चंद्रग्रहण क्‍या है इसका पीछे का विज्ञान, आइये जानें इसकी कुछ खास बातें जो आपको अब तक नहीं पता

8 Nov 202210:09:22 AM
Chandra Grahan में गर्भवती महिलाओं को रहना चाहिए सतर्क

चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बेहद सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ग्रहण के कारण उनके होने वाले बच्चे को शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुंच सकता है। साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बिल्कुल न करें ये काम, वरना पड़ेगा बुरा असर

8 Nov 202210:06:36 AM
Chandra Grahan में क्या न करें (What not to do in Chandra Grahan)

चंद्रग्रहण में कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान देवताओं की मूर्तियां और पेड़-पौधों को छूना मना है। चंद्रग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Lunar Eclipse 2022: किस शहर में 8 नवंबर को कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, ऐसे तय कीजिए सूतक काल

8 Nov 20229:54:13 AM
Chandigarh, Jammu Aur Nagpur Men Chandra Grahan Kab Lagega

साल का आखिरी चंद्रग्रहण केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शाम 5 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जम्मू में शाम 5 बजकर 35 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और नागपुर में शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक दिखाई देगा।

8 Nov 20229:48:46 AM
Mumbai, Chennai, Hyderabad और Ujjain में कब दिखाई देगा Chandra Grahan

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। यह भारत में भी दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मुंबई में शाम 6 बजकर 05 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे मिनट तक, चेन्नई में शाम 5 बजकर 42 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक, हैदराबाद में शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और उज्जैन में शाम 5 बजकर 47 बजे मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

Chandra Grahan 2022: भारतीय शहरों में चंद्र ग्रहण शुरू होने का ये है समय, सूतक काल से पहले करें ये काम

8 Nov 20229:45:01 AM
Chandra Grahan के Sutak Kal में क्‍या करें

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दिन सूतक काल में हमें कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। इस दौरान खाने के सामान पर हमें तुलसी के पत्ते डालने चाहिए। इसके अलावा, गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करना चाहिए।

Chandra Grahan 2022: यूपी में आज दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, शुरू हुआ सूतक काल, अनजाने में भी न करें ये गलत‍ियां

8 Nov 20229:39:16 AM
Chandra Grahan का Sutak Kal शुरू होते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान कर्मकांड करना वर्जित है। 

Chandra Grahan 2022 : सूतक काल शुरू, उत्तराखंड में मंदिरों के कपाट हुए बंद, पूजा-पाठ, कर्मकांड रहेंगे वर्जित

8 Nov 20229:33:24 AM
Chandra Grahan Ka Samay

भारत में चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह साल 2022 का आखिरी ग्रहण है, जो भारत में भी दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के कुप्रभाव से बचाती है चांदी, ऐसे करना चाहिए इस्तेमाल

8 Nov 20229:23:00 AM
Chandra Grahan के कारण कानपुर में मंदिर के कपाट हुए बंद
blog images

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज है। सूतक काल शुरू हो गया है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान श्रद्धालु बाहर से पूजा करते हुए दिखाई दिए।

8 Nov 20229:16:57 AM
Chandra Grahan 2022 का राशियों पर प्रभाव

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि पर आज लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किस राशि पर ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा...

  • मेष- घातक, शारीरिक कष्ट
  • वृष- हानि, परेशानी
  • मिथुन- धन लाभ
  • कर्क- सुख,
  • सिंह- माननाश
  • कन्या- दुर्घटना भय
  • तुला- जीवनसाथी कष्ट, कार्य बाधा
  • वृश्चिक- सुख और सुविधा में वृद्धि
  • धनु- खर्च, भागदौड़
  • मकर- मनमुटाव, व्यथा
  • कुंभ- प्रगति, उत्साह
  • मीन- धन हानि
8 Nov 20229:11:47 AM
साल 2022 का पहला Chandra Grahan कब लगा था

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इससे पहले, पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया। प्रयागराज में जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण ने बताया कि आज शाम 6  बजकर 19  मिनट तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के कुप्रभाव से बचाती है चांदी, ऐसे करना चाहिए इस्तेमाल

8 Nov 20229:03:29 AM
Chandra Grahan Kab Lagta Hai

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। सूतक काल की शुरुआत हो चुकी है। चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है।

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज... सूतक काल में क्या शुभ, क्या अशुभ; विस्तार से जानें

8 Nov 20228:59:25 AM
Chandra Grahan कितने घंटे तक रहेगा

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कुल तीन घंटे 40 मिनट तक रहेगा। यह भारत के अधिकांश शहरों में दिखाई देगा। सबसे पहले ग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।

Lunar eclipse time Bihar: चंद्र ग्रहण का देव दिवाली पर क्‍या पड़ेगा असर? कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह काम

8 Nov 20228:56:05 AM
Sutak Kal कब लगेगा

सूतक काल सुबह 08 बजकर 36 मिनट से शुरू हो गया है। यह चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।

8 Nov 20228:54:02 AM
Chandra Grahan से किन राशियों को होगा फायदा

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ साबित होगा। वृश्चिक, कुंभ और कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण उत्साहजनक है।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज, इस राशि के लोग सतर्क रहें, पढ़ें राशियों के अनुसार ग्रहण का प्रभाव

8 Nov 20228:51:10 AM
Chandra Grahan का राशियों पर प्रभाव

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इस ग्रहण की छाया मेष राशि पर है। इसलिए इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इसके अलावा, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को भी सजग रहने की जरूरत है।

8 Nov 20228:47:49 AM
मुंबई में कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 05 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में ग्रहण दिखाई देगा। 

Lunar eclipse time Bihar: चंद्र ग्रहण का देव दिवाली पर क्‍या पड़ेगा असर? कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह काम

8 Nov 20228:42:27 AM
Delhi में कब दिखाई देगा Chandra Grahan

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली में ग्रहण शाम पांज बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक रहेगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी  ईटानगर में ग्रहण शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक रहेगा।

8 Nov 20228:37:16 AM
भारत में कब लगेगा Chandra Grahan

साल का आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रहा है। यह भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा। ग्रहण 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा। भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण कुछ ही शहरों में दिखाई देगा, जबकि आंशिक चंद्रग्रहण देश के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।पटना, रांची, ईटानगर, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और कोलकाता में पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा ग्रहण

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us