विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता आने से कतरा रहे हैं नारद के सीईओ

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Thu, 07 Apr 2016 12:51 AM (IST)

नारद न्यूज डॉट काम के सीईओ मैथ्यू सैमुअल खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसीलिए कोलकाता आने से कतरा रहे हैं।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कोलकाता । नारद न्यूज डॉट काम के सीईओ मैथ्यू सैमुअल खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसीलिए कोलकाता आने से कतरा रहे हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा तलब किए जाने के बाद उन्होंने कोलकाता आने पर चिंता व्यक्त की है। अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने हाई कोर्ट से दिल्ली की किसी जांच एजेंसी के पास वीडियो फुटेज व अन्य दस्तावेज जमा कराने की अनुमति मांगी है।

आचार समिति ने मांगी तृमूकां नेताओं के स्टिंग की वीडियो फुटेज

सैमुअल ने कहा है कि वह इस मामले की जांच में हर संभव सहायता करना चाहते हैं। गत 15 वर्षो में जांच के सिलसिले में वह बहुत सारी अदालतों में गए हैं और लगभग 300 अदालती सुनवाई में उन्होंने हिस्सा लिया है।

नारद स्टिंग कांड: सांसद त्रिवेदी के बयान से तृणमूल ने किया किनारा