Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Bypoll Results Live Updates: उपचुनावों में सत्ताधारी पार्टियों की लहर, बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे; तमिलनाडु में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll 2026 Result Live Updates: देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

By Naveen Kumar Fri, 09 Oct 2026 03:58 PM (IST)
तीन राज्यों की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी

तीन राज्यों की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी

Bypoll Results Live Updates: देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों तथा असम में हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर मतगणना हो रही है। पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है।

9 Oct 20263:58:28 PM

असम: नगांव सीट पर बढ़त के बाद भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने जताया आभार

Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में बढ़त बनाने के बाद भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपनी जीत की उम्मीद जताते हुए सभी का धन्यवाद किया है। उन्होंने इस बढ़त के लिए पीएम मोदी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, प्रभारी मंत्री पीयूष हजारिका, सभी विधायकों समेत दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

9 Oct 20263:54:34 PM

तमिलनाडु: सत्तारूढ़ TVK पार्टी जीत के करीब, मधुरंतकम और धारापुरम सीटों पर बढ़त

Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु की दो सुरक्षित विधानसभा सीटों मधुरंतकम और धारापुरम में हुए उपचुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ पार्टी टीवीके जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों ही सीटों पर TVK के उम्मीदवारों ने DMK और AIADMK पर मजबूत और साफ बढ़त बना ली है।

9 Oct 20263:49:14 PM

मदुरंतकम में 13वें राउंड की मतगणना में TVK की बड़ी बढ़त

Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की 13वें राउंड की मतगणना के बाद टीवीके की उम्मीदवार मरगथम कुमारवेल 14109 वोटों से आगे चल रही हैं। DMK के आई. परंतमन को 32786 वोट मिले हैं। वहीं, AIADMK की एस. कनिता संपत 28664 वोट पाकर तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं।

9 Oct 20263:15:27 PM

तमिलनाडु के धारपुरम में TVK की बढ़त बरकरार

Tamil Nadu Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु की धारपुरम सीट पर 19वें दौर की गिनती के बाद TVK पार्टी की पी. सत्यभामा 56903 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, DMK पार्टी की एस. सुगन्या 47553 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं। AIADMK की के. भानुमति को 37040 वोट मिले हैं। 

9 Oct 20262:47:35 PM

उपचुनाव के रुझानों में सत्ताधारी पार्टियों का जलवा 

Bypoll Results Live Updates: देश के 4 राज्यों के 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों की मतगणना में स्थानीय सत्तारूढ़ पार्टियां बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है, जबकि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा का दबदबा बना हुआ है। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की पार्टी ने जीत दर्ज की है।

9 Oct 20262:25:34 PM

‘अब हम दोस्त बन गए हैं...’ नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के रुझानों पर सीएम शुभेंदु का बड़ा बयान

Bypoll Results Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के रुझानों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में एक बड़ा बयान देते हुए खुशी जाहिर की है। नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भाजपा की मजबूत बढ़त के बाद, सीएम शुभेंदु ने मीडिया से बात करते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि हम दोस्त बन गए।

#WATCH | Kolkata: West Bengal: On bypoll results, West Bengal CM Suvendu Adhikari says, "We became friends." https://t.co/OMxxz5UvxJ

— ANI (@ANI) October 9, 2026
9 Oct 20262:17:32 PM

असम के नगांव में BJP के देवाशीष शर्मा ने हासिल की 104987 वोटों की बढ़त

Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में BJP उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को अब तक 394987 वोट मिले हैं, जबकि AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 290000 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस की सिबामनी बोरा 71797 वोटों के साथ काफी पीछे तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 20262:13:23 PM

बंगाल के रेजीनगर में BJP उम्मीदवार शंकर सरकार 37506 वोटों से आगे

Rejinagar Bypoll Results Live Updates: बंगाल के रेजीनगर में BJP के उम्मीदवार शंकर सरकार को अबतक 61386 वोट मिले हैं। वहीं, AJUP के गुलाम नबी आजाद को 23880 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 2893 वोटों के साथ पिछड़ गए हैं।

9 Oct 20262:08:23 PM

नंदीग्राम में भाजपा की हासीरानी रथ ने 105869 वोटों से बनाई बढ़त 

Nandigram Bypoll Results Live Updates: बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा की हासीरानी रथ को 13वें राउंड के बाद 143656 वोट मिले हैं, और वह कांग्रेस के मिलिंद प्रधान से काफी आगे चल रही हैं। सीपीआई के शांति गोपाल गिरी 3,951 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 20262:01:45 PM

तमिलनाडु के मदुरंतकम में TVK की मरगथम कुमारवेल ने हासिल की 11691 वोटों की बढ़त

Madurantakam Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अगुवाई वाली TVK की मरगथम कुमारवेल को अब तक 34894 वोट मिले हैं, जबकि DMK के आई. परंथमेन और AIADMK की एस. कनिथा संपत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 20262:28:14 PM

तमिलनाडु के धारापुरम में विजय की TVK 8863 वोटों से आगे

Dharapuram Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु के धारापुरम में टीवीके की पी. सत्यभामा को अब तक 48675 वोट मिले हैं। DMK की उम्मीदवार एस. सुगन्या 39039 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। AIADMK की भानुमति तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं, जिन्हें अब तक 31,067 वोट मिले हैं।

9 Oct 20261:16:01 PM

बंगाल के नंदीग्राम में BJP की हसीरानी रथ ने 80807 वोटों से बनाई बढ़त

Nandigram Bypoll Results Live Updates: बंगाल के नंदीग्राम में BJP की उम्मीदवार हासिरानी रथ 102712 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के मिलन प्रधान पर 80807 वोटों की भारी बढ़त बना ली है, प्रधान को अबतक 21905 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर सीपीआई के शांति गोपाल गिरि 3951 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

9 Oct 202612:31:58 PM

असम: नगांव लोकसभा में BJP के देवाशीष शर्मा 82814 वोटों से आगे

Nagaon Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में BJP उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को अब तक 165007 वोट मिले हैं, जबकि AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 115456 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस की सिबामनी बोरा 42735 वोटों के साथ काफी पीछे तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202612:20:09 PM

तमिलनाडु के मदुरंतकम में TVK ने हासिल की 8792 वोटों की बढ़त

Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु के मदुरंतकम में मरगथम कुमारवेल को सात राउंड्स के बाद 27460 वोट मिले हैं, DMK के परांथमेन 18668 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, AIADMK की एस.कनिथासंपथ 16201 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है।

9 Oct 202612:12:53 PM

तमिलनाडु के धारापुरम में TVK उम्मीदवार सत्यभामा.पी 5486 वोटों से आगे

Tamil Nadu Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु के धारापुरम में TVK की सत्यभामा 31327 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, DMK की एस. सुकन्या को 25841 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, AIADMK की भानुमति 24363 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202612:03:12 PM

बंगाल के रेजीनगर में BJP ने बनाई 20257 वोटों की बढ़त

Rejinagar Bypoll Results Live Updates: मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर इलाके में BJP के उम्मीदवार शंकर सरकार 28366 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं AJUP के गुलाम नबी आजाद को 8109 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 1705 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202611:53:35 AM

बंगाल के नंदीग्राम में BJP की हसीरानी रथ 31943 वोटों से आगे

West Bengal Bypoll Results Live Updates: BJP की हसीरानी रथ को अबतक 43655 वोट मिले हैं और वह 31943 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान 11712 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202611:39:29 AM

पुडुचेरी के थट्टनचावडी में AINRC के अशोक आनंद ने दर्ज की जीत

THATTANCHAVADY Bypoll Results Live Updates: पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में AINRC के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 8482 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में अशोक आनंद को कुल 13358 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ई. विनायगम को केवल 4876 वोट प्राप्त हुए।

9 Oct 202612:26:41 PM

नगांव लोकसभा सीट पर BJP ने हासिल की 63701 वोटों की लीड

Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा 151709 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, फिलहाल दूसरे नंबर पर AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल हैं, जिन्हें अभीतक 96673 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शिबमोनी बोरा 26000 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202611:09:45 AM

तमिलनाडु में टीवीके की शुरुआती बढ़त पर डीएमके का बयान

Tamilnadu Bypoll Results Live Updates: मदुरंतकम और धारापुरम उपचुनावों में टीवीके की शुरुआती बढ़त पर डीएमके प्रवक्ता टीकेएस इलंगोवन ने कहा कि अभी शुरुआती दौर की गिनती हुई है और परिणाम दोपहर बाद तक स्पष्ट होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है और डीएमके के वोटों को मतदाता सूची से हटाया गया है।

9 Oct 202611:03:56 AM

पुडुचेरी के थट्टनचावडी से AINRC के अशोक आनंद आगे 

Thattanchavady Bypoll Results Live Updates: पुडुचेरी के थट्टनचावडी में AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद  8482 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 4876 वोट और DMK के सेतु सेल्वम को 2664  वोट मिले हैं।

9 Oct 202611:24:03 AM

नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने बनाई 59127 वोटों से बढ़त, कांग्रेस और AIUDF पिछड़ी

Nagaon Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 59127 वोटों से बढ़त बना ली है।

9 Oct 202610:56:52 AM

नंदीग्राम में BJP की हसीरानी रथ 9644 वोटों से आगे

West Bengal Bypoll Results Live Updates: बंगाल के नंदीग्राम में वोटों की गिनती के शुरुआती दौर के बाद BJP की हसीरानी रथ 9644 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान मात्र 2321 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202610:45:26 AM

रेजीनगर में भाजपा ने हासिल की बड़ी लीड

Bypoll Results Live Updates: रेजीनगर में BJP 11033 वोटों से आगे चल रही हैं। SHANKHARAVH SARKAR को अब तक 11614 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी 581 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। AJUP के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को 446 वोट मिले हैं।

9 Oct 202610:35:57 AM

तमिलनाडु के धारापुरम में AIADMK उम्मीदवार 958 वोटों से आगे

Tamil Nadu Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु के धारापुरम में चौथे राउंड की गिनती के बाद AIADMK की के. भानुमति 958 वोटों से आगे चल रही हैं। TVK की पी. सत्यभामा 9815 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, DMK की एस. सुकन्या 8906 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

9 Oct 202610:29:07 AM

तमिलनाडु के मदुरंतकम में TVK की मरगथम कुमारवेल 1607 वोटों से आगे

Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु के मदुरंतकम में मरगथम कुमारवेल 1607 वोटों से आगे हैं, DMK के परांथमेन 6008 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। AIADMK की एस.कनिथासंपथ 4301 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है।

9 Oct 202610:23:08 AM

तमिलनाडु में धारापुरम में AIADMK और मदुरंतकम में TVK आगे; पुडुचेरी में AINRC आगे

Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु में उपचुनावों के वोटों की गिनती के दौरान AIADMK शुरू में सत्ताधारी DMK और TVK से पीछे चल रही थी, लेकिन तीन राउंड के बाद धारापुरम में बढ़त बना ली और मदुरंतकम में DMK को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गई। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद 6774 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9 Oct 202610:13:44 AM

कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया रेजीनगर चुनाव में धांधली का आरोप

Bypoll Results Live Updates: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहील काफी ने चुनाव में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे बिल्कुल वैसे ही आ रहे हैं जैसी भविष्यवाणी मुख्यमंत्री ने की थी।

मुख्यमंत्री ने पहले ही दावा कर दिया था कि वे 1 लाख 20 हजार वोटों के अंतर से जीतेंगे। काफी का आरोप है कि हर बूथ पर भाजपा और कांग्रेस को कितने वोट मिलेंगे, यह सब पहले से तय था। चालू मतगणना से यह साफ साबित हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने योजनाबद्ध तरीके से चुनाव में धांधली की है और वोटों की गिनती में हेरफेर किया है।

9 Oct 202610:03:30 AM

नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई, कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसकी

Nagaon Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 26295 वोटों से बढ़त बना ली है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल 21107 पाकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस की सिबमोनी बोरा को मात्र 6544 वोट मिले हैं।

9 Oct 20269:46:06 AM

धारापुरम में विजय की TVK और AIADMK के बीच कड़ी टक्कर

Dharapuram Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर AIADMK की के. भानुमति अभी सिर्फ पांच वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि TVK की पी. सत्यभामा दूसरे नंबर पर हैं। भानुमति को अब तक 2639 वोट मिले हैं, जबकि सत्यभामा को 2634 वोट मिले हैं।

9 Oct 20269:39:12 AM

तमिलनाडु उपचुनाव में धारापुरम और मदुरंतकम में टीवीके आगे

Tamilnadu Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम में सीएम विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है। इन दोनों ही सीटों पर टीवीके उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़त बनाए हुए हैं।

9 Oct 20269:28:34 AM

पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रंगासामी की अगुवाई वाली AINRC आगे 

Thattanchavady Bypoll Results Live Updates: पुडुचेरी के थट्टनचावडी उपचुनाव में पहले दौर की वोटों की गिनती के बाद, AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद 3273 वोट पाकर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 1222 वोट और DMK के सेतु सेल्वम को 786 वोट मिले हैं।

9 Oct 20269:20:06 AM

असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त

Nagaon Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट पर पहले दौर की गिनती के बाद भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 3376 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस की सिबमोनी बोरा को 1385 वोट मिले हैं।

9 Oct 20269:14:27 AM

बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर BJP आगे

West Bengal Bypoll Results Live Updates: बंगाल की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों/पहले दौर की मतगणना के अनुसार दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

9 Oct 20268:58:13 AM

Rejinagar Bypoll Results Live Updates: पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू

Rejinagar Bypoll Results Live Updates: पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ ही समय में शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। रेजीनगर के काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा की बेहद पुख्ता व्यवस्था की गई है।

9 Oct 20268:47:12 AM

नगांव लोकसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और AIUDF के बीच कड़ा मुकाबला

Nagaon Bypoll Results Live Updates: असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव, प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली होने के कारण हुआ। उन्होंने साल 2024 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दिसपुर सीट से जीत दर्ज की।

9 Oct 20268:37:46 AM

नंदीग्राम उपचुनाव की मतगणना शुरू होते ही बढ़ीं राजनीतिक सरगर्मियां

West Bengal Bypoll Results Live Updates: देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती आज शुरू हो गई है। इस चुनावी मुकाबले में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर सबकी खास नजरें टिकी हुई हैं। क्योंकि विधानसभा चुनाव में  सीएम शभेंदु ने ममता बनर्जी को हराकर इस सीट से जीत दर्ज की थी।

9 Oct 20268:21:31 AM

तमिलनाडु उपचुनाव गिनती से पहले संवेदनशील डेटा की सुरक्षा के लिए अधिकारियों और एजेंटों ने ली शपथ

Bypoll Results Live Updates: तमिलनाडु उपचुनाव की मतगणना से पहले तिरुप्पुर के धारापुरम में वोटों की गिनती से पहले अधिकारियों और एजेंटों ने संवेदनशील डेटा की सुरक्षा की शपथ ली।

9 Oct 20268:14:16 AM

कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू

Bypoll Results Live Updates: देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा तथा असम में हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 

9 Oct 20268:03:44 AM

पुडुचेरी में उपचुनाव की मतगणना से पहले भारी पुलिस सुरक्षा तैनात 

Bypolls 2026 Result Live Updates: विधानसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती से पहले थट्टानचावडी निर्वाचन क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

9 Oct 20267:58:33 AM

मदुरांतकम में सबसे ज्यादा 86.26% मतदान, नंदीग्राम में 80% से अधिक हुई थी वोटिंग

Bypolls 2026 Result Live Updates: पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों में कई सीटों पर 80% से ज्यादा मतदान हुआ। तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 86.26% मतदान हुआ। तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर 80.30% मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर 80.89% और रेजीनगर सीट पर 80.07% मतदान दर्ज किया गया था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us