Bypolls 2026 Live Updates: नंदीग्राम में 60, रेजीनगर में 56 फीसदी मतदान... दोपहर 1 बजे तक तीन राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर कितनी वोटिंग
By-Elections 2026 Live Updates: देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों औ असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

By-Elections 2026 Live Updates: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों में आज पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके बाद सभी सीटों के चुनावी नतीजों की घोषणा आगामी शुक्रवार,9 अक्टूबर को की जाएगी।
आज पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम, और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज ही उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।
पुडुचेरी: थट्टांचावड़ी उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 68.91 प्रतिशत मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा उप-चुनाव में दोपहर 3 बजे तक थट्टांचावड़ी विधानसभा क्षेत्र में 68.91 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
तमिलनाडु उप-चुनाव में दोपहर 3 बजे तक धारापुरम में 68.08 फिसदी और मदुरंतकम में 70.31 प्रतिशत मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा उप-चुनाव के दौरान दोपहर 3 बजे तक मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में 70.31 प्रतिशत और धारापुरम क्षेत्र में 68.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
'कानून सबके लिए बराबर', हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर बोले सीएम शुभेंदु
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को रेजीनगर में मतदान के दौरान एजेयूपी प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के नियम और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू होते हैं।
असम: नागांव लोकसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक करीब 56 प्रतिशत मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: असम की नागांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक ही करीब 56 फीसदी मतदाता अपने घरों से निकलकर वोट डाल चुके हैं।
बंगाल उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32 प्रतिशत और रेजीनगर में 56.43 प्रतिशत मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: बंगाल में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक रेजीनगर में 56.43 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। वहीं, नंदीग्राम में करीब 60.32 प्रतिशत वोटिंग डाले जा चुके है।
तमिलनाडु उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक मदुरंतकम में 55% से अधिक मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक मदुरंतकम विधानसभा सीट पर 55.18% और धारापुरम सीट पर 56.09% मतदान दर्ज किया गया है।
पुडुचेरी: थट्टांचावडी उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 56.31% से अधिक मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 56.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
'शांतिपूर्ण मतदान, रिकॉर्ड वोटिंग की उम्मीद', नंदीग्राम उपचुनाव पर बोले CM शुभेंदु
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया जाएगा।
असम: नागांव लोकसभा उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक करीब 38 प्रतिशत मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 37.82 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस क्षेत्र में कुल 19.02 लाख मतदाता हैं।
तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक धारापुरम में 37.28% और मदुरंतकम में 35.55% मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक मतदान ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। धारापुरम में 37.28 प्रतिशत और मदुरंतकम सीट पर 35.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
पुडुचेरी: थट्टनचावडी उपचुनाव में 11 बजे तक 39.16% मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक क्षेत्र में 39.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
बंगाल उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक नंदीग्राम में 43.95% और रेजीनगर में 38.71% मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026 में सुबह 11:00 बजे तक नंदीग्राम में 43.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है, जबकि रेजीनगर में 38.71 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
तमिलनाडु: धारापुरम उपचुनाव के वोटिंग के दौरान TVK पोलिंग एजेंट्स ने दिखाया पार्टी का चुनाव चिह्न
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु में हो रहे उपचुनाव के दौरान धारापुरम शहर के एक मतदान केंद्र के पास तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के पोलिंग एजेंट्स पार्टी का चुनाव चिह्न प्रदर्शित करते नजर आए।
बंगाल: हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
By-Elections 2026 Live Updates: AJUP प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को हिरासत में लिए जाने पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटने वाली राजनीति करते हैं, हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं और दंगे के लिए उकसाते हैं, उन पर कार्रवाई तय है।
असम: नागांव लोकसभा उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक करीब 17% से अधिक मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 17 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस क्षेत्र में कुल 19.02 लाख मतदाता हैं।
तमिलनाडु: धारापुरम उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.55% मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की धारापुरम (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह 9 बजे तक इस क्षेत्र में 17.55% वोट डाले जा चुके हैं।
नागांव उपचुनाव: असम के मोरीगांव में भाजपा विधायक रमाकांत देउरी ने डाला वोट
By-Elections 2026 Live Updates: असम के मोरीगांव में भाजपा विधायक रमाकांत देउरी ने नागांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपना मतदान किया। यह सीट तत्कालीन कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पद छोड़ने के बाद खाली हुई थी।
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने की पूजा-अर्चना
By-Elections 2026 Live Updates: नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और सीएम शुभेंदु के दिवंगत पीए की मां, हसीरानी रथ ने मतदान के दिन पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत की। हसीरानी रथ ने कहा कि ईश्वर सब देख रहे हैं।
पुडुचेरी: थट्टांचावडी उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक करीब 19.2% मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 19% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में अप्रैल में हुए मुख्य विधानसभा चुनाव के दौरान शुरुआती दो घंटों में 18.32% मतदान हुआ था।
तमिलनाडु: मदुरंतकम उपचुनाव में सुबह 9:30 बजे तक करीब 16% मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सुबह 9:30 बजे तक 15.99% वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह के समय मतदान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी।
'मतदाताओं ने TVK प्रत्याशियों को खदेड़ा', DMK नेता का दावा
By-Elections 2026 Live Updates: DMK के प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने मंगलवार को दावा किया कि धारापुरम और मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में TVK के उम्मीदवारों को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एलंगोवन ने आरोप लगाया कि स्थिति को संभालने और मतदाताओं के गुस्से को दबाने के लिए TVK समर्थक खुलेआम पैसे और उपहार बांट रहे हैं।
भाजपा विधायक ने नंदीग्राम और रेजीनगर में 2-0 से जीत का किया दावा
By-Elections 2026 Live Updates: भाजपा विधायक डॉ. शंकर कुमार गुछैत ने दावा किया है कि पार्टी नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों उपचुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी 1 लाख से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। वही, रेजीनगर में भाजपा उम्मीदवार लगभग 10,000 से अधिक वोटों से विजय हासिल करेगा।
नंदीग्राम में 9 बजे तक 20.89 और रेजीनगर में 18.05 प्रतिशत मतदान
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, नंदीग्राम सीट पर 20.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर 18.05 प्रतिशत मतदान किया गया है।
धारापुरम उपचुनाव के लिए TVK उम्मीदवार पी. सत्यभामा ने डाला वोट
By-Elections 2026 Live Updates: धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में TVK प्रत्याशी पी. सत्यभामा ने अपना वोट डाला। मदुरंतकम से AIADMK विधायक के. मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने पार्टी से इस्तीफा देकर सत्ताधारी TVK का दामन थाम लिया था। TVK ने दोनों को फिर से इन्हीं सीटों से मैदान में उतारा है।
मदुरंतकम बूथ पर EVM बटन पर मिला निशान, कुछ देर के लिए रोकी गई वोटिंग
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु के मदुरंतकम निर्वाचन क्षेत्र के थंदराई गांव के एक बूथ पर वोटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, क्योंकि वोटरों और पार्टी एजेंटों ने देखा कि EVM बटन पर काली स्याही का निशान लगा हुआ था।
धारापुरम उपचुनाव के लिए AIADMK प्रत्याशी भानुमति ने डाला वोट
By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में AIADMK उम्मीदवार भानुमति ने अपना वोट डाला। यह सीट AIADMK की पूर्व विधायक पी. सत्यभामा के इस्तीफे और TVK में शामिल होने के कारण खाली हुई थी।
'मेरे पोलिंग एजेंट को गुंडे उठा ले गए', नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का दावा
By-Elections 2026 Live Updates: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि पिछले दो दिनों से इलाके में गुंडों को खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को उठा लिया गया है, जो सरासर गलत है।
मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच हिरासत में लिए गए विधायक हुमायूं कबीर
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद स्थित उनके पार्टी कार्यालय से रेजीनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले आज सुबह, उन्होंने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला था।
पुडुचेरी: थट्टनचावडी उपचुनाव के लिए मैदान में 11 उम्मीदवार
By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी में थट्टनचावडी उपचुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 26,921 मतदाताओं में से 14,341 महिलाएं, 12,575 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदाता कतार में लगने लगे थे।
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए सीएम शुभेंदु पूर्व मेदिनीपुर के बूथ नंबर 79 पर डालेंगे अपना वोट
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में नंदननायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र 79 पर नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपना वोट डालेंगे।
By-Elections 2026 Live Updates: 'रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव में बड़े अंतर से मिलेगी जीत', BJP नेत्री केया घोष का दावा
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने पर BJP नेता केया घोष ने कहा कि उपचुनावों में हिंसा के इतिहास के बावजूद BJP सरकार शांति बनाए रखेगी। उन्होंने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत का भरोसा जताया।
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस साल की शुरुआत में हुए राज्य चुनावों में दो सीटें जीती थीं, उनमें से एक सीट छोड़ने का फैसला किया था। रेजीनगर में बीजेपी, कांग्रेस, AJUP और तृणमूल कांग्रेस के दो गुट चुनाव लड़ रहे हैं।
