Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अजंता गुफाओं में जल रिसाव: टपकती छत के नीचे रखी गईं बाल्टियां, ASI ने कहा- ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 03:05 AM (IST)

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफाओं की छत से रिस रहे पानी को जमा करने के लिए बाल्टियां रखे जाने का एक वीडियो प्रसारित हु ...और पढ़ें

    अजंता गुफाओं में रिसाव रोकने के लिए रखी गईं बाल्टियां

    अजंता गुफाओं में रिसाव रोकने के लिए रखी गईं बाल्टियां

    HighLights

    1. गुफाओं के कुछ हिस्सों में पानी के रिसाव की बात सामने आई है

    2. भारी बारिश के दौरान यह समस्या सामने आती है

    पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफाओं की छत से रिस रहे पानी को जमा करने के लिए बाल्टियां रखे जाने का एक वीडियो प्रसारित हुआ।

    इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने स्पष्ट किया कि गुफाओं के अंदर मौजूद मूर्तियों को कोई खतरा नहीं है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल अजंता गुफाओं में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी चित्रकारी और मूर्तियां मौजूद हैं।

    गुफाओं के कुछ हिस्सों में पानी के रिसाव की बात सामने आई है। एएसआई के अधिकारियों ने टपकते पानी को जमा करने के लिए बाल्टियां रखी हैं। इसका एक वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

    एएसआई की उपाधीक्षक डॉ शिल्पा जामगड़े ने बताया कि भारी बारिश के दौरान यह समस्या सामने आती है। उन्होंने कहा कि अजंता की गुफाएं चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं।

    भारी बारिश होने पर चट्टानों के अंदर बने छिद्रों से पानी नीचे आता है। एहतियात के तौर पर हमें वहां बाल्टियां रखनी पड़ती हैं, ताकि पर्यटक फिसलें नहीं। हमने गुफाओं के ऊपर जल निकासी की व्यवस्था भी की है, जिसकी समय-समय पर सफाई की जाती है।