BRICS Summit 2026 Live Updates: भारत मंडपम में जल्द पहुंचेंगे ब्रिक्स देशों के नेता, आज PM मोदी की कई नेताओं के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
-1789274069509_m.webp)
भारत मंडपम में जल्द पहुंचेंगे ब्रिक्स देशों के नेता(फोटो: पीटीआई)
BRICS Summit 2026: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर (शनिवार और रविवार) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के नेता, उनके सहयोगी और कुछ खास मेहमान एक ही मंच पर साथ नजर आ रहे है।
इस बार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम रेजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी रखी गई है। सीधे शब्दों में कहें तो थीम इंसानियत सबसे पहले की भावना से जुड़ी है।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रहे इस ब्रिक्स समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंज और ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
एक दूसरे की खूबियों से सीख सखते हैं- चिनफिंग
चिनफिंग ने कहा, "हमारे दोनों देशों की राष्ट्रीय परिस्थितियां भिन्न हैं, फिर भी हम एक-दूसरे की खूबियों से पूर्णतः सीख सकते हैं, एक-दूसरे का समर्थन कर सकते हैं, साथ मिलकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं और साझा विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।”
जन्मदिन पर मिला भारत आने का निमंत्रण
चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग ने कहा कि उन्हें भारत आने का निमंत्रण उनके जन्मदिन 15 जून को मिला। हम 21 बार मिल चुके हैं और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर पहुंचे हैं, जिन्होंने चीन-भारत संबंधों को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर किया है।
Brics Summit 2026 Live News: PM मोदी और चिनफिंग की द्विपक्षीय वार्ता
ब्रिक्स समिट में आए चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षी वार्ता चल रही है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और आपसी हित से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बातचीत हो रही है।
चिनफिंग के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक
चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत की ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, भारत में आपका हार्दिक स्वागत है।"
BRICS Summit Live: ब्रिक्स नेताओं ने किया पौधारोपण
पीएम मोदी और ब्रिक्स देशों के नेताओं ने नई दिल्ली के भारत मंडपम के बाहर लॉन में संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and BRICS Leaders participate in a joint tree plantation at the outside lawns of Bharat Mandapam.
— ANI (@ANI) September 12, 2026
(Video: DD News) pic.twitter.com/UcOVm0V2Ly
BRICS नेताओं की फैमिली फोटो
BRICS समिट 2026 के दौरान पीएम मोदी संग चीन, रूस समेत दुनिया के शीर्ष नेताओं ने फैमिली फोटो खिंचवाई।
— ANI (@ANI) September 12, 2026
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and BRICS Leaders pose for a Family Photo (Leaders of BRICS Member Countries).
(Video: DD News) pic.twitter.com/Vqatv2bbd9
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and BRICS Leaders pose for a Family Photo (Leaders of BRICS Member Countries).
— ANI (@ANI) September 12, 2026
(Video: DD News) pic.twitter.com/Vqatv2bbd9
BRICS का साझा रोडमैप
BRICS की नई दिल्ली घोषणा में सदस्य देशों ने जंग और टकराव रोकने, अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से करने और वैश्विक मुद्दों पर सभी देशों के नजरिए का सम्मान करने पर जोर दिया। घोषणा में एकतरफा टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों पर चिंता जताते हुए इन्हें WTO नियमों के खिलाफ बताया गया।
मिडिल ईस्ट में शांति के लिए BRICS देशों के साथ काम करेगा चीन
BRICS समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन BRICS के सदस्य देशों के साथ मिलकर मिडिल ईस्ट और गल्फ क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर
पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के सामने नई दिल्ली घोषणा 2026 को अपनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। इसके बाद नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।
पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य विश्व नेताओं के साथ तस्वीर साझा की।

2027 में चीन करेगा BRICS समिट की मेजबानी
चीनी मीडिया के अनुसार, नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट के दौरान चिनफिंग ने कहा कि चीन 2027 में BRICS की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें BRICS समिट की मेजबानी करेगा।
BRICS 2026: मिडिल ईस्ट की जंग से भारी नुकसान
चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध ने पूरे क्षेत्र के लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के अनुरूप नहीं है।
चिनफिंग ने ब्रिक्स देशों से की शांति की अपील
चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिनफिंग ने ब्रिक्स देशों से शांति और स्थिरता बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया, साथ ही मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जंग अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के मुताबिक नहीं है।
रूल मेकर बनाने पर केंद्रीत करना होगा ध्यान
पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में रूल मेकिंग के लिए वैश्विक भागीदारी सुनिश्चित करना अहम है। एआई, क्रिटिकल तकनीक, आदि भविष्य की नीति और नियम तय कर रहे हैं। हमें ग्लोबल साउथ को रूल मेकर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
ग्लोबल साउथ को नियम तय करने वाला बनना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दो दिन चलने वाले सालाना ब्रिक्स समिट की शुरुआत करते हुए कहा कि ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए 'नियम तय करने वाला' बनना होगा।
पीएम मोदी ने बताया BRICS का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा, भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस BRICS शिखर सम्मेलन से एक साफ संदेश जाना चाहिए, अगर हमारा भविष्य साझा है, तो उसे आकार देने का अधिकार भी सबका होना चाहिए। 'आवाज उठाने से लेकर असर दिखाने तक, और विशेषाधिकार से लेकर साझेदारी तक' यही संकल्प हमारे 'BRICS@20' का होना चाहिए..."
पिरामिड की तरह वैश्विक शासन की संरचना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वैश्विक शासन की वर्तमान संरचना एक पिरामिड की तरह है, शक्ति और निर्णय लेने की शक्ति शीर्ष पर केंद्रित है, जबकि निचले स्तरों में वे राष्ट्र शामिल हैं जो इन निर्णयों से प्रभावित होते हैं लेकिन उन्हें आकार देने में असमर्थ हैं। हमें वैश्विक दक्षिण को नियम मानने वालों से नियम बनाने वालों में बदलने के लिए काम करना होगा।"
PM मोदी ने वैश्विक नियम तय करने में समान भागीदारी की अपील की
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI, साइबरस्पेस, बाहरी अंतरिक्ष, बायोटेक्नोलॉजी और अहम टेक्नोलॉजी से जुड़े ग्लोबल नियमों को तय करने में ग्लोबल साउथ की समान भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ को नियम मानने वाले से नियम तय करने वाले के तौर पर बदलने में मदद करनी चाहिए।
BRICS किसी के खिलाफ नहीं
BRICS Summit 2026: पिछले 20 सालों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह BRICS शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। BRICS किसी के खिलाफ नहीं है। PM मोदी ने इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन के लिए एक 10-सूत्रीय रोडमैप का प्रस्ताव रखा है। अब UN सुरक्षा परिषद के सुधारों में और देरी नहीं की जा सकती।
ब्रिक्स समिट में बोल रहे पीएम मोदी
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत में सभी मेहमानों का स्वागत करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की BRICS अध्यक्षता पूरी तरह से 'मानवता-प्रथम' और 'जन-केंद्रित' सोच पर आधारित रही है।
भारत-UAE संबंधों पर बोले PM मोदी
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हाल के वर्षों में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश अब और ऊंचे लक्ष्य तय कर रहे हैं तथा रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।
ब्रिक्स समिट में साझा घोषणापत्र पर बनी सहमति
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देश एक साझा घोषणापत्र पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत किसी भी विशिष्ट देश का नाम लिए बिना किसी भी राष्ट्र द्वारा किए जाने वाले एकतरफा युद्ध की कड़े शब्दों में निंदा की जाएगी।
वित्तीय सहयोग बढ़ाने पर ब्रिक्स वित्त प्रमुखों का फोकस
BRICS Summit 2026:ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों ने वैश्विक वित्तीय संस्थानों में उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज और हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की है। मुंबई और जयपुर की बैठकों के बाद जारी संयुक्त बयान में समूह ने भू-राजनीतिक तनावों के बीच आपसी आर्थिक सहयोग तथा स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को मजबूत करने पर जोर दिया है।
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे उज्बेकिसतान के उप-प्रधानमंत्री
BRICS Summit 2026: उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशेद कुचकारोव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
ईरानी राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
BRICS Summit 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। यह मुलाकात पेजेशकियन की भारत यात्रा के दौरान हुई, जो राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए है।
चिनफिंग का विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड
BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। चिनफिंग का विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping arrives in Delhi to participate in the BRICS Summit 2026.
— ANI (@ANI) September 12, 2026
PM Modi is scheduled to hold a bilateral meeting with the Chinese President later today. pic.twitter.com/XCJ5lD6gGg
पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें में रक्षा और व्यापार पर जोर
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ द्विपक्षीय बैठकों ने भारत के संबंधों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और भारतीय रक्षा उपकरणों की खरीद सहित रक्षा सहयोग मजबूत करने में गहरी रुचि दिखाई। इथियोपिया ने भारतीय खनन कंपनियों का स्वागत किया, वहीं मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ की द्विपक्षीय बैठक
BRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच उच्च स्तरीय बैठक
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
चप्पे-चप्पे पर पहरा: अभेद्य सुरक्षा छावनी में तब्दील हुआ भारत मंडपम
BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री बलों के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और सघन जांच के लिए परिसर में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की द्विपक्षीय वार्ता
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक की।
ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री
BRICS Summit 2026: वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
ग्वांगझू-दिल्ली के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, चिनफिंग के भारत आने से पहले बड़ा फैसला
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने छह साल बाद ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने का एलान किया है। 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के पहले दिन का पूरा कार्यक्रम
BRICS summit Update: PM मोदी की द्विपक्षीय बैठकों में से चार बैठक हैदराबाद हाउस में है शाम को चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक भारत मंडपम में है।
सुबह 10:00 बजे — इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक
सुबह 10:30 बजे — मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
सुबह 11:00 बजे — अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ बैठक
सुबह 11:30 बजे — वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता
शाम 5:45 बजे — चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक
BRICS दिल्ली समिट — आज का पूरा कार्यक्रम
दोपहर 2:00 बजे — BRICS समिट की औपचारिक शुरुआत
2:30 बजे — पहला सत्र: समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना
4:30 बजे — BRICS नेताओं का भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा
शाम 5:00 बजे — BRICS नेताओं की फैमिली फोटो
शाम 5:30 बजे — BRICS नेताओं का संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम
रात 7:30 बजे — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राजकीय रात्रिभोज
मल्टी लेयर सुरक्षा में भारत मंडपम
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले भारत मंडपम को मल्टी लेयर सुरक्षा में रखा गया है। विदेशी नेताओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में करीब 25,000 जवान तैनात हैं, जिनमें दिल्ली पुलिस, CAPF और NSG कमांडो शामिल हैं।
'रूस का यूरोप को धमकाने का कोई इरादा नहीं', ब्रिक्स समिट 2026 से पहले पुतिन का बयान
BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया है कि रूस का यूरोपीय देशों को धमकाने या उनसे किसी भी तरह के टकराव का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध और सोवियत संघ के विघटन के बाद बनी व्यवस्था को रूस पहले ही स्वीकार कर चुका है, इसलिए विवाद की कोई वजह नहीं बचती।
BRICS समिट 2026 के लिए WHO महानिदेशक पहुंचे भारत
BRICS Summit 2026: WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस 18वें ब्रिक्स समिट 2026 के लिए भारत पहुंचे।
आज शाम चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग और PM मोदी की वार्ता
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत शाम 5:45 बजे शुरू होगी। भारत में चीनी राजनयिक शू फेइहोंग ने भी इस बात की पुष्टि की है।
