Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

BRICS Summit 2026 Live Updates: 'नई दिल्ली समिट को सफल बनाने के लिए धन्यवाद', ब्रिक्स 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इस महासम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्राध्यक्षों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।

By Naveen Kumar Sun, 13 Sep 2026 04:06 PM (IST)
ब्रिक्स समिट 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी(फोटो: ANI)

ब्रिक्स समिट 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी(फोटो: ANI)

BRICS Summit 2026: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेता और खास मेहमान एक मंच पर जुटे हैं।

इस अहम बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीका, ईरान व मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता वैश्विक विकास और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक विशेष ओपन सेशन में महामंथन करेंगे।

आज होने वाले इस ओपन सेशन का थीम रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच नवाचार, आर्थिक लचीलेपन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

13 Sept 20264:05:19 PM

भारत से रवाना हुए मिस्र के राष्ट्रपति

BRICS Summit 2026: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के बाद भारत से रवाना हुए।

 

#WATCH | Delhi: Egyptian President Abdel Fattah El-Sisi departs from India after participating in BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/1OQY78993g

— ANI (@ANI) September 13, 2026
13 Sept 20264:02:22 PM

मलेशिया के प्रधानमंत्री दिल्ली से रवाना

BRICS Summit 2026: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुए।

#WATCH | Delhi | Prime Minister of Malaysia Anwar Ibrahim departs from Delhi after participating in BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/ZknuaZNPMl

— ANI (@ANI) September 13, 2026
13 Sept 20264:00:19 PM

PM मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with the President of the Philippines, Ferdinand R. Marcos, on the sidelines of BRICS Summit 2026.

(Video: DD News) pic.twitter.com/zDjV5PiemD

— ANI (@ANI) September 13, 2026
13 Sept 20262:40:13 PM

ब्रिक्स 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट 2026 के समापन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है। दुनिया अब हमसे सिर्फ विचारों और वादों की नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद करती है। मुझे भरोसा है कि हम अपनी सामूहिक कोशिशों से इन उम्मीदों पर जरूर खरे उतरेंगे। मैं BRICS की अगली मेजबानी के लिए चीन को एक बार फिर शुभकामनाएं देता हूं।

13 Sept 20262:19:37 PM

दिल्ली से रवाना हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली से अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं। 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट का समापन हो गया है।

Delhi: Russian President Vladimir Putin departs from Delhi after participating in the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/Z7RcPoePkn

— ANI (@ANI) September 13, 2026
13 Sept 20261:09:10 PM

चिनफिंग ने रखा 'ग्रेटर ब्रिक्स' का रोडमैप

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग ने ब्रिक्स देशों से इनोवेशन इनक्यूबेटर बनाने और भविष्य के उद्योगों को विकसित करने की अपील की। उन्होंने वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत व स्थिर बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने को कहा। पारंपरिक उद्योगों को अपग्रेड करके एक साझा और इंटीग्रेटेड मार्केट विकसित करने पर जोर दिया गया।

13 Sept 202612:47:44 PM

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली से रवाना

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली से रवाना हुए।

#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping departs from Delhi after participating in the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/aO8IME4sum

— ANI (@ANI) September 13, 2026
13 Sept 202611:55:31 AM

एयरपोर्ट रवाना हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बीजिंग वापसी के लिए हवाईअड्डे रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उन्होंने अन्य वैश्विक नेताओं के साथ साझा फैमिली फोटो खिंचवाई और मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।

13 Sept 202611:43:41 AM

बढ़ते तनाव से आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है बुरा असर: PM मोदी

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव का आम लोगों की जिंदगी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। PM मोदी ने बताया कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए ब्रिक्स अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का भरोसा बढ़ा है।

13 Sept 202611:23:19 AM

AI, डेटा सिस्टम को किसानों की जरूरत से जोड़ना

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल कृषि पर आधारित ब्रिक्स नेटवर्क किसानों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। इस पहल के माध्यम से एआई, जियोस्पेशियल तकनीक और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को किसानों की वास्तविक जरूरतों के साथ जोड़ा जाएगा। तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार के रूप में इस्तेमाल हमारी साझा प्रगति में बाधा बन सकता है। इसलिए, हमने तकनीक को अपनाने में समावेशिता पर जोर दिया है।

13 Sept 202611:19:09 AM

पीएम मोदी ने सप्लाई चेन, इनोवेशन और डिजिटल कृषि पर दिया जोर

BRICS Summit 2026: दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स लॉजिस्टिक सप्लाई चेन कोऑपरेशन फ्रेमवर्क हमारीसप्लाई चेन को अधिक विश्वसनीय और लचीला बनाने में मदद करेगा। इनोवेशन के तहत, ब्रिक्स इनक्यूबेटर नेटवर्क हमारे स्टार्टअप्स और इनक्यूबेटर्स को जोड़ेगा। हमने नवोन्मेषी और बड़े स्तर पर अपनाए जाने वाले समाधानों को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा है।

13 Sept 202611:09:37 AM

ब्रिक्स नेताओं के साथ पीएम मोदी ने खिंचवाई फैमिली फोटो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज दिया। इस खास ग्रुप फोटो में पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका, ईरान व मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष एक ही मंच पर नजर आए।

13 Sept 202610:51:10 AM

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से मिले राहुल और प्रियंका गांधी

BRICS Summit 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ आज ब्रेकफास्ट मीटिंग पर शिष्टाचार मुलाकात की। बता दें कि मलेशियाई प्रधानमंत्री वर्तमान में भारत में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। 

13 Sept 202610:46:10 AM

ग्लोबल ग्रोथ पर सेशन के लिए भारत मंडपम पहुंचे ब्रिक्स नेता

BRICS Summit 2026: रविवार को ब्रिक्स के ओपन सेशन के लिए दुनिया भर के नेता भारत मंडपम पहुंचने लगे हैं। पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनामी प्रधान मंत्री ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति इवारिस्ट नदायिशिमिये, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा के उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया।

13 Sept 202610:35:48 AM

BRICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी पहुंचे भारत मंडपम

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे। समिट के दूसरे दिन, यानी रविवार को नेता एक ओपन सेशन में हिस्सा लेंगे। इसमें समिट की मुख्य थीम के अहम पहलुओं जैसे लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी पर चर्चा होगी। 

13 Sept 202610:31:37 AM

ब्रिक्स समिट का दूसरा दिन कई अहम मुद्दों पर होगा ओपन सेशन

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन एक अहम ओपन सेशन होगा। ब्रिक्स देशों के नेता वैश्विक विकास रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us