विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीरेंद्र को जाट चेहरे के रूप में सामने लाएगी भाजपा

By Edited By:
Updated: Thu, 31 Jul 2014 10:35 AM (IST)

राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने पूरी तरह कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। वह अब किसी भी समय कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [जागरण ब्यूरो]। राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने पूरी तरह कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। वह अब किसी भी समय कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उन्हें पार्टी में जाट चेहरे के रूप में सामने ला सकती है। मंगलवार की रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की संभावनाओं को अधिक बल मिला है।

बीरेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु की मुलाकात भी बुधवार को चर्चा में बनी रही। दोनों जाट नेता हैं। पार्टी के पास कैप्टन अभिमन्यु और ओमप्रकाश धनखड़ के रूप में दो जाट नेता हैं। इसके अलावा बीरेंद्र सिंह को भी पार्टी चुनाव में जाट चेहरे के रूप में आगे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में होगी।

बीरेंद्र से हुई मुलाकात के बाद कैप्टन अभिमन्यु ने दिल्ली में कहा कि वह अनुभवी और बड़े नेता हैं। उनका लाभ पार्टी को मिलेगा। दूसरी तरफ बीरेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों से साफ कह दिया है कि वह अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे। इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए 18 अगस्त को कैथल में राज्य स्तरीय रैली करने का ऐलान किया है। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

भाजपा सूत्रों ने पुष्टि की है कि अमित शाह के साथ हुई बैठक में बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनाई जा चुकी है। माना यही जा रही है कि भाजपा उनके राजनीतिक अनुभव और कद का पूरा ध्यान रखेगी। ऐसे में उन्हें बड़ा ओहदा भी मिल सकता है।

अमित शाह का जीत का फार्मूला वीरेंद्र सिंह भाजपा में होंगे शामिल

राहुल नहीं चाहते थे सोनिया बनें पीएम: नटवर