विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहर की खेती कर रही भाजपा: सोनिया

By Edited By:
Updated: Sun, 02 Feb 2014 09:19 AM (IST)

लगभग सभी चुनावी सर्वे में पिछड़ रही कांग्रेस ने भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। कर्नाटक के गुलबर्गा की स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुलबर्गा। लगभग सभी चुनावी सर्वे में पिछड़ रही कांग्रेस ने भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। कर्नाटक के गुलबर्गा की सभा में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निशाने पर मोदी और भाजपा ही रहे। हमलावर सोनिया ने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने की भूख में भाजपा और मोदी जहर की खेती कर रहे हैं और हिंसा भड़का रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस कथन का कड़ा प्रतिवाद किया है। पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के अनुसार, '2014 में भी कांग्रेस का वही हश्र होने जा रहा है जो 2007 में सोनिया की मौत का सौदागर वाली टिप्पणी के चलते गुजरात में हुआ था।'

उत्तरी कर्नाटक के गुलबर्गा में कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया बेहद आक्रामक मूड में थीं। सूफी संतों को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'सूफी संतों की यह कर्मभूमि देश की मिलीजुली संस्कृति की प्रतीक है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप सब ऐसे लोगों की सफल नहीं होने देंगे जो जहर की खेती करते हैं। जिनका धर्मनिरपेक्षता में कोई विश्वास नहीं हैं। जो सत्ता हासिल करने के लिए हिंसा भड़काने के सियासी खेल में लगे हुए हैं।' भाजपा के खिलाफ सोनिया की जहर उगलना यहीं नहीं थमा। उनका कहना था, 'कुर्सी के पीछे भागना और उसे किसी भी तरह से हासिल करना भाजपा और दूसरे विपक्षी दलों का एकमात्र मकसद है।' बकौल सोनिया, 'आम लोगों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे किसी भी तरह से सत्ता हासिल करने की विपक्षी दलों की साजिश से सावधान रहें। ऐसी ताकतों को शिकस्त देने के लिए एकजुट हों।'

पढ़े: आप के भ्रष्ट नेताओं की सूची में मोदी व सोनिया भी शामिल

मोदी ने सोनिया को दी जन्मदिन की बधाई

सोनिया चाहें तो मुझसे भाषण लिखवा लें

मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से सवालिया अंदाज में पूछा, 'जो शख्स अपनी पीठ खुद लगातार थपथपा रहा हो, क्या वह देश का भला कर सकता है।' फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं। ऐसे लोगों का मकसद किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना है और इसके लिए वे हर तरह की साजिश रचेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर