Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में खेला करेगी भाजपा, अमित शाह ने संभाली चुनाव की कमान; क्या है पूरा प्लान?

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 10:00 PM (IST)

    भाजपा बंगाल की तर्ज पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिसकी कमान अमित शाह ने संभाली है। ...और पढ़ें

    अमित शाह ने संभाली पंजाब चुनाव की कमान (फोटो-पीटीआई)

    अमित शाह ने संभाली पंजाब चुनाव की कमान (फोटो-पीटीआई)

    HighLights

    1. अमित शाह ने पंजाब चुनाव की कमान संभाली।

    2. भाजपा ड्रग्स, कानून व्यवस्था, मतांतरण को मुद्दा बनाएगी।

    3. सिख और दलित समुदाय में पहुंच बढ़ाने पर जोर।

    नीलू रंजन, नई दिल्ली। बंगाल की तर्ज पर भाजपा पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी। बंगाल के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र जैसे कठिन चुनावों में भाजपा की जीत की पटकथा लिखने वाले अमित शाह ने अब पंजाब विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है।

    पिछले हफ्ते दिल्ली में पार्टी के पंजाब व केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में शाह ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की समीक्षा के साथ ही भाजपा की रणनीति को धार दी।

    पंजाब चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

    शनिवार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शुरू हो रहे पंजाब दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय तक अकाली दल के साए में राजनीति करने वाली भाजपा इस बार अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

    वैसे कमजोर होते अकाली दल की ओर जूनियर पार्टनर के रूप में साथ आने के संकेत दिए जा रहे हैं। लेकिन बैठक में शाह ने साफ किया कि चुनाव की तैयारी अपने दम पर बहुमत लाने के लिए करनी होगी।

    इस कारण सबसे अधिक चर्चा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की कमजोरियों और उसे दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदमों को लेकर हुई।

    शाह ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों की सीटों के बारे में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। भाजपा ने इस बार ड्रग्स की समस्या, कानून व्यवस्था और मतांतरण को प्रमुख मुद्दा बनाने का फैसला किया है।

    इनके सहारे न सिर्फ आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को घेरा जाएगा, बल्कि कांग्रेस और अकाली दल जैसे पूर्व में सत्ता में रहने वाली पार्टियों को भी निशाने पर लिया जाएगा।

    पंजाब की जनता इन समस्याओं से लंबे समय से जूझ रही है। उनके सामने भाजपा इनसे मुक्ति का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करेगी।

    अमित शाह ने दिए निर्देश

    शाह ने पंजाब भाजपा के नेताओं को सिख और दलित समुदाय के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया और इसके लिए केंद्र के वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम लगाने को भी कहा।

    खबरें और भी

    माना जा रहा है कि नितिन नवीन के बाद आने वाले दिनों में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी पंजाब में कार्यक्रम समय-समय पर लगते रहेंगे।

    पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य तरुण चुग के अनुसार भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आम जनता में काफी नाराजगी है।

    अकाली दल के सिमटते दायरे और पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी के बीच भाजपा के पास बेहतर विकल्प के रूप में पेश करने का अवसर है। आने वाले दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान के सहारे भाजपा जनता तक इसे पहुंचाने की कोशिश करेगी।

    यह भी पढ़ें- 21 जुलाई रैली पर हाई कोर्ट सख्त: ममता और अभिषेक को अवमानना नोटिस; तीन जुलाई को अगली सुनवाई