विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली के एक्जिट पोल से मुरझाए भाजपा नेताओं के चेहरे

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 08 Feb 2015 12:49 PM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा के लिए मतदान होने के बाद आज किरण बेदी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं काे धन्‍यवाद कहा है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि वह उन सभी कार्यकर्ताओं को धन्‍यवाद देती हैं जिन्‍होंने इस चुनाव में दिन-रात कड़ी मेहनत कर उनके साथ प्रचार किया। इसके अलावा उन्‍होंने दिल्‍ली के

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान होने के बाद सामने आए एक्जिट पोल के नतीजों से भाजपा नेताओं के चेहरे से खुशी गायब हो गई है। चुनाव से पहले जीत के दावे करने वाले नेता अब महज नतीजों का इंतजार करने की सलाह देकर उम्मीद कर रहे हैं कि नतीजे उनके पक्ष में होंगे। बावजूद इसके की उनके ही अपने सर्वे में भाजपा को बहुमत से पीछे दिखाया गया है। मतदान के बाद आए एक्जिट पोल को देखकर शाहनवाज हुसैन ने आप नेताओं को नतीजों से पहले ही मिठाई खाने की नसीहत दे डाली है। वहीं सीतारमण भी भाजपा की हार से चिंतित दिखाई दी हैं।

दूसरी ओर आज किरण बेदी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं काे धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वह उन सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हैं जिन्होंने इस चुनाव में दिन-रात कड़ी मेहनत कर उनके साथ प्रचार किया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं का भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि अब नतीजों का इंतजार करें।बेदी ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार को आने वाले नतीजे भाजपा के हक में आएंगे और अगले दिन भाजपा की जीत अखबारों और न्यूज चैनलों की हैडलाइन बनेगी।

एक्जिट पोल में निकली भाजपा की हवा, केजरी करेंगे दिल्ली पर राज

बेदी ने लिखा है कि मतदान के बाद उनके पास एक महिला अपनी बेटी को लेकर आई और बोली कि वह अपनी बेटी को उनकी ही तरह से बनाना चाहती है। यह पल उनके लिए बेहद खास था। ट्वीट पर डाले गए संदेश में उन्होंने चुनाव आयोग का भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि आयोग ने दिल्ली में निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने इस चुनाव में ड्यूटी देने वाले सरकारी कर्मचारियों का भी धन्यवाद दिया है।

दिल्ली में हुए मतदान के बाद सामने आए एक्जिट पोल में भाजपा को करारी शिकस्त दिखाए जाने के बाद उन्होंने हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर भी ली है। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नतीजों से पहले ही आप जीत का जश्न मना ले और जीत की मिठाई भी खा ले। वहीं भाजपा की एक अन्य नेता निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पार्टी नतीजों का इंतजार कर रही है। उन्होंन उम्मीद जताई है कि नतीजे उनके पक्ष में अाएंगे।

पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव में नहीं झोंकी पूरी ताकत: राव