Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha CM: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव करेंगे तय; BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 12:01 AM (IST)

    केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के साथ ही पार्टी ओडिशा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अभी मुख्यमंत्री के नाम ...और पढ़ें

    ओडिशा में भाजपा को मिली है ऐतिहासिक जीत। (फाइल फोटो)
    ओडिशा में भाजपा को मिली है ऐतिहासिक जीत। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ओडिशा में भाजपा को मिली है ऐतिहासिक जीत
    2. राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ओडिशा के सभी विधायकों से करेंगे चर्चा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के साथ ही पार्टी ओडिशा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अभी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है। इसको देखते हुए ओडिशा का मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

    राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ओडिशा के सभी विधायकों से चर्चा करके मुख्यमंत्री के नाम का चुनाव करेंगे। पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षकों का नाम बताते हुए पत्र जारी किया गया है।

    ओडिशा में भाजपा को मिली है ऐतिहासिक जीत

    बता दें कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में कुल 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीत दर्ज की है। वहीं, बीजू जनता दल को महज 51 सीट ही मिली हैं। एसे में ओडीशा का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सबकी निगाहें उस नाम की घोषणा पर टिकी हैं।

    ये भी पढ़ें: PM Oath Ceremony: बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी, इस काम के लिए भारत से मांगी मदद