Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लाइन में आ जाओ', बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कैप्स कैफे के बगल वाले रेस्टोरेंट पर की फायरिंग; कपिल शर्मा को दी चेतावनी

    Updated: Sat, 02 May 2026 11:06 PM (IST)

    कनाडा के सरे में एक कैफे पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग ने इस घटना के बाद मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी 'लाइन में ...और पढ़ें

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कैफे फायरिंग की ली जिम्मेदारी (फाइल फोटो)

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कैफे फायरिंग की ली जिम्मेदारी (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में शनिवार तड़के एक कैफे पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट में गैंग ने इस हमले का दावा किया और कैफे मालिक के साथ-साथ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी धमकी दी।

    यह पोस्ट 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में स्थित 'चाय सुत्ता बार' कैफे पर हुई फायरिंग उनकी ओर से की गई है। यह कैफे कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' के पास स्थित है।

    पोस्ट में कपिल शर्मा को सीधे संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह 'लाइन में आ जाएं' और गैंग का समय बर्बाद न करें, वरना उनके साथ भी वही होगा जो इस कैफे के साथ हुआ।

    पहले भी हो चुका है हमला

    पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि साल 2025 में कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार फायरिंग की जा चुकी है। गैंग ने चेतावनी दी है कि अगर शर्मा उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो उनके कनाडा स्थित कारोबार और मुंबई स्थित घर को निशाना बनाया जाएगा।

    गैंग ने यह भी कहा कि इस बार किसी सिफारिश या मध्यस्थता का कोई असर नहीं होगा। पोस्ट के अंत में कई गैंग से जुड़े नाम और हैशटैग भी शामिल किए गए हैं। हालांकि पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों ने अभी तक इस पोस्ट की सत्यता या गैंग से इसके सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    खबरें और भी

    प्रोफेसर जोसेफ की हथेली काटने के मामले में NIA कोर्ट का फैसला, 15 मई को तय होंगे आरोप