विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंगलुरु में डिलीवरी ब्‍वॉय ने की थी युवती से छेड़छाड़, पहले से था प्‍लान

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 12:30 PM (IST)

नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर बेंगलुरु में एक युवती से हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

बेंगलुरु (एएनआई)। बेंगलुरु की एक सड़क पर एक युवती के साथ हुई छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तीन आरोपी डिलीवरी ब्वॉय हैंं तो एक फूड वैन ड्राइवर है। पुलिस से हुई पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि युवती के साथ छ़ड़खानी करने के लिए इन्होंने कई दिनों तक इस युवती का पीछा किया था। मीडिया की सुर्खियांं बनने के बाद पुलिस पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी दबाव था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बेंगुलुरु के कम्मनहल्ली रोड पर नव वर्ष की पूर्व संध्या को उत्तर-पूर्व की एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके फौरन बाद पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार और मामले के मुख्य आरोपी का नाम अयप्पा उर्फ नीतीश कुमार है। उसकी उम्र महज 19 साल है और वह डिलिवरी बॉय है। अयप्पा ने ही लड़की को गलत ढंग से छुआ था और उसके साथ अश्लील हरकत की थी। अयप्पा के अलावा तीन अन्य आरोपियों का नाम लेनो, सोम शेखर और सुदेश है। इनमें से लेनो और सुदेश भी एक ही कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय हैं।

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त प्रवीण सूद ने बताया कि आरोपी चार-पांच दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहे थे। उनके मुताबिक यह योजना छह लोगों ने मिलकर बनाई थी। इनमें से एक ने महिला को जबरदस्ती छुआ था, जबकि अन्यों ने उसकी मदद की थी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुई यह घटना वहां एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पीड़ित के साथ यह घटना उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई थी।

वीडियो: अक्षय ने उठाई बंगलुरु घटना पर अपनी आवाज़, कहा इससे अच्छे तो जानवर होतें हैं!

बंगलुरु घटना पर बॉलीवुड स्तब्ध, सबने एक सुर में कहा- शर्मनाक!