'मुझे गिरफ्तार करने के लिए दोबारा जन्म लेना पड़ेगा', राहुल गांधी के भ्रष्ट CM कहने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना
असम विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इंदिरा, राज ...और पढ़ें
HighLights
हिमंत सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
सरमा बोले, गिरफ्तारी के लिए गांधी परिवार को दोबारा जन्म लेना होगा।
कांग्रेस ने पलटवार कर सरमा को भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है और राजनीतिक पार्टियों के बीच वोटों की लड़ाई तेज होती जा रही है। असम से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज शनिवार को चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और खुद राहुल को भी दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
श्रीभूमि में बोलते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'जो लोग कहते हैं कि वे हिमंत बिस्वा सरमा को गिरफ्तार करेंगे, उन्हें बता दूं कि इसके लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।'
हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी को पप्पू और गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा। असम के सीएम ने कहा, 'यह इस जन्म में नहीं होगा। कई जन्मों के बाद ही वे हिमंत बिस्वा सरमा का कुछ बिगाड़ पाएंगे।'
कांग्रेस ने दिया हिमंत बिस्वा सरमा को जवाब
सीएम सरमा की टिप्पणियों पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हिमंत बिस्वा सरमा को लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं, इसलिए उन्हें एक कुदरती नियम याद रखना चाहिए।'
खबरें और भी
पवन खेड़ा ने आगे लिखा, 'आप जितनी ऊंचाई पर खड़े होते हैं, उतनी ही जोर से गिरते हैं। CM के घर से तिहाड़ तक – यह तो बस शुरुआत होगी।'
राहुल गांधी ने बताया था सबसे भ्रष्ट सीएम
राहुल गांधी ने गुरुवार को हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट CM बताया था और आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर, राज्य में एक लैंड ATM चला रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के सबसे भ्रष्ट CM हिमंत बिस्वा सरमा हैं और उनका परिवार भी भ्रष्टाचार में नंबर 1 है। कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि वह अभी शेखी बघार रहे हैं, लेकिन उसके बाद वह पूरी तरह चुप हो जाएंगे।'